वयोवृद्ध माकपा नेता नकुल महतो का निधन

जागरण संवाददाता, पुरुलिया : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मा‌र्क्सवादी) के वयोवृद्ध नेता नकुल महतो (96) क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Sep 2017 12:16 AM (IST) Updated:Thu, 21 Sep 2017 12:16 AM (IST)
वयोवृद्ध माकपा नेता नकुल महतो का निधन
वयोवृद्ध माकपा नेता नकुल महतो का निधन

जागरण संवाददाता, पुरुलिया : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मा‌र्क्सवादी) के वयोवृद्ध नेता नकुल महतो (96) का निधन बुधवार की दोपहर स्थानीय सदर अस्पताल में हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिले के पुंचा थाना क्षेत्र के नपाड़ा गांव में किसान परिवार में जन्मे नकुल महतो ने पुरुलिया जेके कॉलेज से स्नातक तक की पढ़ाई की थी। नकुल महतो पहली बार 1977 में जिले के मानबाजार विधानसभा क्षेत्र से माकपा के टिकट पर जीते थे। बाद में उनकी पुत्री सौम्यपरी महतो ने भी मानबाजार का विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया था। वे 47 साल तक माकपा की पुरुलिया जिला कमेटी के सचिव रहे। वे लोकशिल्पी, कुड़मी साहित्य से लेकर छोऊ नृत्य के जानकार थे। उनका शव माकपा का पुरुलिया जिला कार्यालय में रखा गया, जहां लोगों ने अंतिम विदाई दी।

chat bot
आपका साथी