झारखंड व प. बंगाल से चोरी की 21 बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला एवं झारखंड के अलग थानाक्षेत्र से चोरी की 21 बाइक समेत तीनों लोगों को पुरुलिया जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत महतो ने बताया पिछले कुछ दिनों से बाइक चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 05:00 AM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 05:00 AM (IST)
झारखंड व प. बंगाल से चोरी की 21 बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
झारखंड व प. बंगाल से चोरी की 21 बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

जासं, पुरुलिया : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला एवं झारखंड के अलग थानाक्षेत्र से चोरी की 21 बाइक समेत तीनों लोगों को पुरुलिया जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत महतो ने बताया पिछले कुछ दिनों से बाइक चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने झारखंड-प.बंगाल सीमा क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया। बीते छह फरवरी को रघुनाथपुर थाना के अंतर्गत चीनपिना रेल गेट के पास बिना नंबर प्लेट की एक बाइक की तलाशी के दौरान डिक्की से एक पाइप गन और कारतूस मिला। जिसके बाद पुलिस ने बाइक चालक रघुनाथपुर निवासी मनोज स्वर्णकार को हिरासत में लेकर अदालत में हाजिर किया। वहा से 10 दिनों के रिमांड पर लेकर पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चोरी की दो बाइक बरामद की। इसके अलावा उसकी निशानदेही पर संतालडीह से सजल दास व झारखंड के धनबाद से जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस ने झारखंड के धनबाद समेत अन्य जगहों से चोरी की 18 बाइक बरामद की। एसपी ने बताया बाइक चोर गैंग के सदस्य झारखंड एवं प. बंगाल से बाइक चोरी कर अन्य पड़ोसी राज्य ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार राज्यों में बेचते थे। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में जुटी है।

बोलेरो-पिकअप वैन की टक्कर में 10 लोग घायल

जासं, पुरुलिया : जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़ाशिनी गांव के समीप पुरुलिया- बराकर राज्य मार्ग पर सोमवार को बोलेरो-पिकअप की टक्कर में पिकअप सवार दस लोग घायल हो गये हैं। घायलों को कुस्तार प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी