पंचायत चुनाव पर भाजपा ने की मन की बात

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर अंतर्गत सुभाष नगर स्थित भाजपा जिला क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Feb 2018 06:34 PM (IST) Updated:Sun, 25 Feb 2018 06:34 PM (IST)
पंचायत चुनाव पर भाजपा ने की मन की बात
पंचायत चुनाव पर भाजपा ने की मन की बात

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर अंतर्गत सुभाष नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आसन्न पंचायत चुनाव को लेकर दलीय नेताओं ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष समित कुमार दास की अगुवाई में हुए इस आयोजन में मन की बात के जिला संयोजक सुदीप जाना, पार्टी जिला सचिव अरूप दास, बी. सोमा समेत अन्य प्रमुख दलीय नेता शामिल रहे। सुदीप जाना ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर होने वाली तैयारियों पर हम लोगों ने आपसी विचार-विमर्श किया। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चली इस चर्चा में सभी ने अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव देते हुए पंचायत चुनाव में जीत के प्रति आश्वस्त किया। सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी से निपटने के लिए भी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव देते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों से आम लोगों को अवगत कराने का आह्वान किया। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से घर-घर जाकर लोगों से मिलने का सुझाव दिया। समित कुमार दास ने कहा कि सभी के मन की बात सुनने के बाद अहम मुद्दों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी