विद्यासागर विश्वविद्यालय का 20वां दीक्षांत समारोह

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय के 2

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Mar 2018 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 08 Mar 2018 07:30 PM (IST)
विद्यासागर विश्वविद्यालय का 20वां दीक्षांत समारोह
विद्यासागर विश्वविद्यालय का 20वां दीक्षांत समारोह

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को हर्षोल्लास के वातावरण में आयोजन किया गया। संस्थान परिसर स्थित विवेकानंद सभागार में आयोजित इस समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कुलपति प्रो. रंजन चक्रवर्ती ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों पर नजर रखने वाली संस्था नैक की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक विद्यासागर विश्वविद्यालय प्रदेश में चौथे स्थान पर है, जबकि देश में हम 87वें पायदान पर हैं।

उन्होंने कहा कि जंगल महल क्षेत्र में स्थित इस विश्वविद्यालय में स्मार्ट कैंपस, वाई-फाई, वीडियो कांफ्रें¨सग व सीसीटीवी समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं हमने उपलब्ध कराई हैं। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में सबसे पहले हमने स्मार्ट वर्चुअल क्लासरूम शुरू किए। कुल मिलाकर अपने छात्रों को हम अत्याधुनिक सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे यहां से आगे जाने पर उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। समारोह के दौरान प्रख्यात फुटबॉलर प्रदीप कुमार बनर्जी, साहित्यकार सुहृद कुमार भौमिक व उद्योगपति हर्षव‌र्द्धन न्योता को डी.लिट की मानद उपाधि प्रदान की गई। इस मौके पर मोहाली स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस रिसर्च के प्रो. देवी पी. सरकार समेत अन्य प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रो. चक्रवर्ती ने कहा कि अपरिहार्य कारणों से समारोह में राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी शामिल नहीं हो सके, हालांकि उन्होंने अपना संदेश भेज कर उपाधि लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

chat bot
आपका साथी