कर्मचारी फेडरेशन के साधारण सभा में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान

संवाद सूत्र मालदा पश्चिम बंगाल राज्य सरकार कर्मचारी फेडरेशन(सिंचाई व जलपथ शाखा) का शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 06:23 AM (IST)
कर्मचारी फेडरेशन के साधारण सभा में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान
कर्मचारी फेडरेशन के साधारण सभा में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान

संवाद सूत्र, मालदा : पश्चिम बंगाल राज्य सरकार कर्मचारी फेडरेशन(सिंचाई व जलपथ शाखा) का शनिवार को साधारण सभा था। आरोप है कि इस सभा में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया। ध्वज पर संगठन का नाम लिखा गया। यह सभा दोपहर 12 बजे मालदा शहर के ग्रीन पार्क इरिगेशन रिक्रियेशन हॉल में आयोजित की गयी है। पताका के हरे भाग पर संगठन का नाम लिखा गया था। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज जमीन व पांव पर लगा हुआ था। सभा में प्रधान वक्ता के रूप में कोर कमेटी के सदस्य सूजन बंधु घोष, जिला संयोजक असीत चक्रवर्ती आदि उपस्थित थें।

कोर कमेटी के सदस्य सूजन बंधु घोष ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया हुआ है। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसका हम सभी ध्यान रखेंगे।

कैप्शन : जमीन को स्पर्श करता हुआ राष्ट्रीय ध्वज

chat bot
आपका साथी