भाजपा पर तृणमूल कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने का आरोप

-भाजपा पर झूठा आरोप मढ़ा जा रहा है : मानवेंद्र संवाद सूत्र, भाजपा : मालदा के भूतनी थाना क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Jul 2018 05:09 PM (IST) Updated:Wed, 04 Jul 2018 05:09 PM (IST)
भाजपा पर तृणमूल कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने का आरोप
भाजपा पर तृणमूल कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने का आरोप

-भाजपा पर झूठा आरोप मढ़ा जा रहा है : मानवेंद्र

संवाद सूत्र, भाजपा : मालदा के भूतनी थाना के उत्तर चंडीपुर इलाके में मंगलवार देर रात को तृणमूल कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया। हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है।

पुलिस ने बताया कि घायल युवक का नाम विफल मंडल(29) है। वह पेशे से कृषक है। विफल के भाई उदय मंडल ने बताया कि पंचायत चुनाव में इस इलाके के ग्राम पंचायत सीट से सुधीर मंडल को जीत मिली थी। इसके बाद से भाजपा तांडव मचा रही है। भाजपा वाले पंचायत चुनाव से पहले हमारे ऊपर पार्टी में शामिल होने के लिए दबाव बना रहे थे। भाजपा के सुभाष घोष, कृष्ण घोष सहित आदि उनके समर्थक हमारे परिवार को धमकी दे रही थे। जमीन का काम करके मेरा भाई विफल कर रात को घर लौट रहा था। अचानक रास्ते में रोककर सुभाष और उसके साथी हमला करने लगे। हंसुआ से मेरे भाई पर जानलेवा प्रहार किया गया। भाई के सिर और पीठ पर गंभीर चोट लगी है। ग्रामीणों ने भाई को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर किया। इस घटना को लेकर भूतनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

तृणमूल के कार्यकारी अध्यक्ष दुलाल सरकार ने बताया कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश स्तर के नेता जनता को भड़का कर हिंसा की राजनीति कर रही है। हमारे कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया है। हम चाहते है पुलिस प्रशासन इसे लेकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

इस संबंध में भाजपा के नेता मानवेंद्र चक्रवर्ती ने बताया कि यह आरोप झूठा है। पंचायत चुनाव के दौरान जनता देख चुकी है कि कौन किस पर हमला करता है। हमारे कार्यकर्ताओं पर झूठा मामले करके जेल में ठूंसा गया। वें लोग हमला भी करते है, लेकिन उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होती।

कैप्शन : अस्पताल में भर्ती तृणमूल कार्यकर्ता

chat bot
आपका साथी