तृणमूल-भाजपा में हिंसक झड़प, पांच घायल

-कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे थाने का घेराव : मानवेंदु मुखर्जी -जबरन इस घटना को राजनीि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jun 2018 05:09 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jun 2018 05:09 PM (IST)
तृणमूल-भाजपा में हिंसक झड़प, पांच घायल
तृणमूल-भाजपा में हिंसक झड़प, पांच घायल

-कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे थाने का घेराव : मानवेंदु मुखर्जी

-जबरन इस घटना को राजनीतिक रंग दिया जा रह है : दुलाल सरकार

संवाद सूत्र, मालदा : पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद ही कई इलाके में राजनीतिक हिंसा जारी है। रविवार देर रात को मालदा के गाजोल इलाके के कदमतल्ला इलाके में भाजपा और तृणमूल के बीच हिंसक झड़प में भाजपा के पांच कार्यकर्ता घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस झड़प में महिबूर रहमान, एनामुल हक व मजिबूर रहमान की हालत गंभीर है। घायल के परिजन मनिरूल रहमान ने बताया कि हमलोग भाजपा के कार्यकर्ता है। तृणमूल के नेता हम लोगों पर जबरन अपने दल में शामिल होने के लिए दबाव बना रहे है। हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। रविवार रात को हमारे कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया। स्थानीय लोग यदि हस्तक्षेप नहीं करते, तो हमारे कार्यकर्ता की जान नहीं बचती। तीन लोगों की हालत गंभीर है। इस घटना को लेकर गाजोल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

भाजपा के नेता मानवेंद्र चक्रवर्ती ने बताया कि पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद ही भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले शुरू हो गया। परिणाम की घोषणा के बाद भी हमें निशाना बनाया जा रहा है। यदि पुलिस इसे लेकर कार्रवाई नहीं करती है, तो हम थाने का घेराव करेंगे।

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दुलाल सरकार ने बताया कि चुनाव में हमारी जीत हुई। इसे भाजपा पचा नहीं पा रही है। जबरन इस घटना को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। तृणमूल पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है।

कैप्शन : अस्पताल में भर्ती भाजपा के कार्यकर्ता

chat bot
आपका साथी