पारिवारिक कलह के कारण गृहवधू ने किया आत्मदाह

पारिवारिक कलह के चलते एक गृहवधू ने आत्महत्या कर ली। घटना बामनगोला के राधापुकुर गांव की है।

By Edited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 08:51 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 08:52 PM (IST)
पारिवारिक कलह के कारण गृहवधू ने किया आत्मदाह
पारिवारिक कलह के कारण गृहवधू ने किया आत्मदाह
संवाद सूत्र, मालदा : पारिवारिक कलह के कारण गृहवधू ने शुक्रवार रात को अपने बदन पर केरोसिन तेल उड़ेलकर आत्मदाह कर लिया। पत्‍‌नी को बचाने के क्रम में पति भी झुलस गया। यह घटना वामनगोला के राभापुकुर गांव की है। पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम मीनू राय(32) है। उसका पति शैलन राय पेश से श्रमिक है। मृतका के परिजनों ने बताया कि शैलन राय का पिछले कुछ दिनों से काम ठीक से चल नहीं रहा था। आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्‍‌नी के बीच काफी झगड़ा हो रहा था। शुक्रवार रात को यह विवाद चरम रूप ले बैठा। गृहवधू ने तैश में आकर रसोई घर में रखे केरोसिन तेल अपने शरीर पर उड़ेल लिया। उसे बचाने के दौरान शैलन राय भी झुलस गया। पड़ोसियों ने पति-पत्‍‌नी को मोदीपुकुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। उसकी गंभीर हालत को देखकर मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर किया गया। शनिवार की सुबह मीनू ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में शैलन राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
chat bot
आपका साथी