पत्नी के अवैध संबंध के कारण पति ने लगायी फांसी

-पति के शव को अस्पताल के बाहर फेंककर फरार हो गयी पत्नी -फेसबुक को पत्‍‌नी और अपने ससुरा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 05:25 PM (IST)
पत्नी के अवैध संबंध के कारण पति ने लगायी फांसी
पत्नी के अवैध संबंध के कारण पति ने लगायी फांसी

-पति के शव को अस्पताल के बाहर फेंककर फरार हो गयी पत्नी

-फेसबुक को पत्‍‌नी और अपने ससुराल वाले को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया

संवाद सूत्र, मालदा : पत्‍‌नी का पराये पुरुष के साथ अवैध संबंध सहन नहीं कर पाने पर पति ने फेस बुक पर आत्महत्या करने की घोषणा करके फांसी लगा ली। यह घटना गुरूवार रात मालदा के इंगलिश बाजार थाना के यदुपुर इलाके की है। मृतक का नाम रॉकी साटियार(30) है। इस घटना के बाद से रॉकी की पत्‍‌नी सुहाना परवीन व उसके ससुरालवाले फरार है।

मृतक रॉकी की दीदी पपी बसाक ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुहाना परवीन के कारण मेरे भाई ने आत्महत्या की है। पांच साल पहले सुहाना के साथ मेरे भाई का विवाह हुआ था। पति-पत्‍‌नी मालदा के यदुपुर इलाके में एक आत्मीय के घर में रहते थे। सुहाना का पर पुरूष के साथ नाजायज संबंध था। इसे लेकर पति-पत्‍‌नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। उनकी एक संतान भी है। भाभी के इस रवैया से भाई तंग हो गया था। उसने आत्महत्या से पहले भाई ने फेस बुक पर लिखा- 'पत्‍‌नी और अपने ससुरालवालों से मैं तंग आ गया हूं। ये लोगों मेरे ऊपर अत्याचार करते है। मुझसे अब सहन नहीं होता। मजबूरी में मैं आत्महत्या कर रहा हूं।' बाद में उसके कमरे से शुक्रवार की सुबह लटकता हुआ शव बरामद हुआ। सुहाना ने मेडिकल के बाहर पति के शव को फेंककर चली गयी। यह बाद मृतक की दीदी को अस्पताल प्रशासन से पता चली।

मृतक की चाची मनोयारा बीबी ने बताया कि हमने इतनी कठोर दिल वाली पत्‍‌नी नहीं देखा, जो अपने पति के शव को रास्ते पर फेंककर चली जाए। दूसरी ओर इंगलिश बाजार थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

chat bot
आपका साथी