अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने किया पति पर हमला

संवाद सूत्र, मालदा : पत्‍‌नी का पर पुरुष के साथ अवैध संबंध होने तथा इसका विरोध करने पर पत्‍‌नी न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Jul 2018 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 31 Jul 2018 06:16 PM (IST)
अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने किया पति पर हमला
अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने किया पति पर हमला

संवाद सूत्र, मालदा : पत्‍‌नी का पर पुरुष के साथ अवैध संबंध होने तथा इसका विरोध करने पर पत्‍‌नी ने पति पर जानलेवा हमला किया। यह घटना मालदा के माणिकचक थाना के मोहना इलाके की है। घायल पति रिंटू शेख को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपी पत्‍‌नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि 10 साल पहले सिम्पा बीबी के साथ रिंटू शेख का निकाह हुआ था। रिंटू दूसरे राज्य में काम करता है। सोमवार देर रात को जब वह अपने घर लौटा तो पत्‍‌नी को पर पुरुष के साथ देखकर विरोध किया। लेकिन गुस्से में आकर पत्‍‌नी ने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाद में शोर मचाने पर पड़ोसियों ने रिंटू शेख को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सक ने मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर किया। इसे लेकर आरोपी पत्‍‌नी के खिलाफ माणिकचक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। माणिकचक थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

कैप्शन : 1.आरोपी पत्‍‌नी

2. अस्पताल में भर्ती पति

chat bot
आपका साथी