कॉलेज छात्र पर लॉरी चालक ने किया हमला

संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के चाचल थाना के धरम काटा इलाके में बुधवार को कॉलेज छात्र विशा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Jul 2018 04:57 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jul 2018 04:57 PM (IST)
कॉलेज छात्र पर लॉरी चालक ने किया हमला
कॉलेज छात्र पर लॉरी चालक ने किया हमला

संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के चाचल थाना के धरम काटा इलाके में बुधवार को कॉलेज छात्र विशाल राम को लॉरी चालक ने जानलेवा हमका किया। गौरतलब है कि गोपाल राम व रेजाउल हक दोनों दोस्त मिलकर लॉरी का व्यवसाय करते है। मंगलवार को धर्म कांटा इलाके में गाड़ी रेजाउल हक के साथ उसके पुराने चालक नौशाद अली के साथ झगड़ा हो रहा था। चालक रेजाउल के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इसे देखकर गोपाल राम का बेटा विशाल राम ने विरोध जताया। नौशाद ने इसपर विशाल पर हमला किया। चाकू विशाल के पेट में गोद दिया। बाद में कुछ लोगों ने हस्तक्षेप करके विशाल को नौशाद के हमले से बचाया। घायल विशाल को पहले चाचल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद से आरोपी चालक नौशाद अली फरार है। विशाल के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

कैप्शन : अस्पताल में भर्ती छात्र

chat bot
आपका साथी