ममता बनजी ने पुलिस और बदमाशों का मिश्रण किया: अर्जून सिंह

- राज्य सरकार पर बम-बंदूक का कारखाना लगाने का आरोप तृणमूल ने कहा अर्जून सिंह खुद एक बड़

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 07:02 PM (IST)
ममता बनजी ने पुलिस और बदमाशों का मिश्रण किया: अर्जून सिंह
ममता बनजी ने पुलिस और बदमाशों का मिश्रण किया: अर्जून सिंह

- राज्य सरकार पर बम-बंदूक का कारखाना लगाने का आरोप, तृणमूल ने कहा अर्जून सिंह खुद एक बड़े अपराधी

संवाद सूत्र, मालदा: भाइपो के बचाने के चक्कर में पार्टी ही खत्म हो गई। पार्टी दास के रूप में बदल चुकी है। कृषक सुरक्षा ग्राम सभा को संबोधित करते हुए सांसद अर्जून सिंह ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस तास के पत्तों की तरह ढह गई है। जो भी पार्टी छोड़ रहे हैं, उन्हें गद्दार कहा जा रहा है। इस बार जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा को ही वोट देना है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने पुलिस व बदमाशों का मिश्रण कर दिया है। पहले पुलिस को देखकर बदमाश भागते थे, अब बदमाश को देखकर पुलिस भागते हैं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस केडी सिंह ने विधानसभा चुनाव में तृणमूल को पैसा दिया था आज वह इडी के गिरफ्त में है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने रोजगार के लिए कारखाना नहीं लगाया लेकिन बम-बंदूक का कारखाना जरूर लगा दिया है। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए चुनाव आयोग को आगे आने की जरूरत है। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए राष्ट्रपति और राज्यपाल से आवेदन किया गया है। इस पर पलटवार करते हुए मालदा जिला तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता शुभमय बसु ने कहा कि बैरकपुर के सांसद अर्जून सिंह खुद ही एक अपराधी हैं। ये पूरे राज्य को पता है। उनकी पार्टी में बदमाशों का जमावड़ा लगा है। मालदा पूरी तरह से लोकतांत्रिक जिला है। माकपा 34 वर्ष रहकर भी कुछ नहीं कर सकी तो अर्जून सिंह क्या कर पाएंगे। इन नेताओं के भाषण से आम लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

chat bot
आपका साथी