इंग्लिश बाजार नगर पालिका में घरों से कचरा एकत्र करने के लिए खरीदी जाएंगी 70 टोटो वैन

मालदा जिला के इंग्लिश बाजार नगर पालिका क्षेत्र में घरों से कचरा उठाने के लिए टोटो वैन की खरीद की जाएगी। इसकी घोषणा नगरपालिका चेयरमैन सह विधायक निहार घोष ने की।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Sat, 08 Dec 2018 05:26 PM (IST) Updated:Sat, 08 Dec 2018 05:26 PM (IST)
इंग्लिश बाजार नगर पालिका में घरों से कचरा एकत्र करने के लिए खरीदी जाएंगी 70 टोटो वैन
इंग्लिश बाजार नगर पालिका में घरों से कचरा एकत्र करने के लिए खरीदी जाएंगी 70 टोटो वैन
मालदा [संवादसूत्र]। मालदा जिला के इंग्लिश बाजार नगरपालिका के वासियों के लिए खुशखबरी है। अब कचरा लेने के लिए टोटो वैन खुद घर-घर जाएगी। यह घोषणा नगरपालिका के चेयरमैन व विधायक निहार घोष ने की। वे नगरपालिका में आए दो कंटेनरों का उद्घाटन कर रहे थे।
बता दें कि पहले से नगरपालिका में दो कंटेनर थे। अब और दो कंटेनर के आने से चार हो गए। कंटेनर के साथ-साथ आज एक डंपर और एक जेसीबी मशीन भी नगरपालिका को मिली।
चेयरमैन ने बताया कि मालदा शहर से 10 किलोमीटर दूर इंग्लिश बाजार ब्लॉक के महिपुर इलाके में कचरा फेंकने के लिए डंपिंग ग्राउंड का काम चल रहा है। नया साल आने तक यह काम पूरा हो जाएगा। कचरा उठाने के लिए 70 टोटो वैन की खरीद की जाएगी। प्रत्येक वार्ड को दो-दो वैन मिलेंगी। बड़े वार्ड को तीन टोटो वैन मिलेंगी। कचरा फेंकने के लिए 10 ट्रैक्टर का इस्तमाल किया जाता है। इनमें दो ट्रैक्टर भाड़े पर लिए गए है। प्रत्येक टोटो वैन के साथ छह सफाई कर्मी रहेंगे। चेयरमैन ने आगे बताया कि एक कंटेनर में आठ ट्रैक्टर कचरा जमा हो सकता है। शहर को साफ-सुथरा रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। मिशन बांग्ला के तहत शहर को हरा-भरा रखा जाएगा।
chat bot
आपका साथी