कुतिया से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

एक देशी नस्ल की कुतिया से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पहले भी कमलेश के घर से कुत्ते कराहने की आवाज सुनी जा चुकी है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 17 Jul 2018 10:48 AM (IST) Updated:Tue, 17 Jul 2018 01:56 PM (IST)
कुतिया से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
कुतिया से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

कोलकाता, जागरण संवाददाता। महानगर में अब महिलाएं ही नहीं बल्कि पशुओं की सुरक्षा भी सांसत में है। कोलकाता में मानवता को हैरान व शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी ही विरल घटना सामने आई है। एक देशी नस्ल की कुतिया से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। उसका नाम कमलेश महतो है।

वहीं दुष्कर्म पीड़ित कुतिया की मेडिकल जांच के लिए पशु चिकित्सा केंद्र में भेज दिया गया है। रविवार को लेकटाउन थाना के विधानपल्ली इलाके में उक्त घटना घटी है। वकीलों के एक दल की पहल पर आरोपित की गिरफ्तारी मुमकिन हुई है।

बता दें कि पेशे से वकील व पशु प्रेमी कृतिपर्णा चट्टोपाध्याय और उनके मित्र रविवार की दोपहर पैदल ही विधानपल्ली इलाके से होकर जा रहे थे। इस दौरान कृतिपर्णा और उनके दोस्तों ने एक युवक को देशी नस्ल की कुतिया को गोद में लेकर जाते हुए देखा। व्यक्ति के इस आचरण पर उन्हें संदेह हुआ। तत्पश्चात उन्होंने व्यक्ति का पीछा करना शुरू किया। उसके पीछे-पीछे जाने के दरम्यान कृतिपर्णा व उनके दोस्तों ने देखा कि व्यक्ति अपने घर पहुंचा। इसके बाद वह कुतिया से दुष्कर्म करने की हेवानियत की घटना पर उतारू हो गया ।

उक्त दृश्य ने पशु प्रेमी कृतिपर्णा और उनके दोस्तों को हैरान कर दिया। हालांकि तत्परता दिखाते हुए मामले में उन्होंने हस्तक्षेप कर कुतिया को कमलेश की हेवानीयत की चंगुल से छुड़ाया। घटना की शिकायत लेकटाउन थाने में दर्ज करवाई गई।

वहीं दुष्कर्म पीड़ित कुतिया को बेलगछिया पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। शिकायत के बाद तत्पर हुई पुलिस ने रविवार की रात को ही आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के वक्त कमलेश पूर्ण रूप से नग्न अवस्था में था। उसने शराब पी रखी थी। पशु प्रेमी कृतिपर्णा ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले भी कमलेश के घर से कुत्ते की कराहने की आवाज सुनी जा चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार कमलेश की पत्नी, बेटा और बेटी गांव गए हुए हैं। घर में कोई नहीं है। इसका फायदा उठाते हुए कमलेश ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। चिकित्सकों के अनुसार कुतिया के यौनांग में जख्म के निशान मिले हैं। पुलिस आरोपित से मामले में पूछताछ कर रही है। 

chat bot
आपका साथी