क्रिसमस पर सामान्य रहेगा तापमान

जागरण संवाददाता कोलकाता महानगर समेत राज्य भर में निरंतर गिर रहे तापमान में मंगलवार को बढ़ोतर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 05:11 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 05:11 PM (IST)
क्रिसमस पर सामान्य 
रहेगा तापमान
क्रिसमस पर सामान्य रहेगा तापमान

जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर समेत राज्य भर में निरंतर गिर रहे तापमान में मंगलवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि इससे ठंड पर कोई खास असर नहीं पड़ा। इस बीच बारिश की आशंका भी जताई गई है। लेकिन क्रिसमस के दिन तापमान स्वभाविक रहेगा। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इस दिन कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री और अधिकतम 23.5 सेल्सियस है। यह सोमवार की तुलना में 0.3 ज्यादा कम है और सामान्य से 3 डिग्री कम। इसके साथ ही विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग की ओर से आशंका व्यक्त की गई है कि क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को भी तापमान स्वभाविक रहेगा और ठंड जारी रहेगा। बताया गया है कि बंगाल से पश्चिमी हवाओं के विदा हो जाने के बाद जम्मू कश्मीर सिक्किम आदि राज्यों से ठंडी हवाएं राज्य में प्रवेश करने लगी हैं। इसी वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में शीतलहरी का अलर्ट जारी किया था।

chat bot
आपका साथी