West Bengal: मृत भाई के साथ कई दिनों से रह रही थी बहन, पुलिस ने सड़ी गली लाश बरामद की

मृत भाई के साथ कई दिनों से रह रही थी बहन पुलिस ने सड़ी गली लाश बरामद की कोलकाता के बहुचर्चित रॉबिंसन स्ट्रीट कंकाल कांड की याद फिर से ताजा हुई

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 03:41 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 03:41 PM (IST)
West Bengal: मृत भाई के साथ कई दिनों से रह रही थी बहन, पुलिस ने सड़ी गली लाश बरामद की
West Bengal: मृत भाई के साथ कई दिनों से रह रही थी बहन, पुलिस ने सड़ी गली लाश बरामद की

राज्य ब्यूरो, कोलकाता ।  महामारी कोविड-19 की दहशत के बीच भी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बहुचर्चित रॉबिंसन स्ट्रीट कंकाल कांड की याद फिर से ताजा हो गई है। यहां के भवानीपुर इलाके में अपने भाई के मृत शरीर के साथ कई दिनों से उसकी बहन रह रही थी।

घटना माधव चटर्जी लेन की है। स्थानीय पार्षद के सहयोग से मृत शरीर को बरामद किया गया है। बताया गया है कि पिछले कई दिनों से फ्लैट के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। इसे लेकर स्थानीय लोग परेशान थे। इसकी जानकारी पार्षद को दी गई।

इधर जब स्थानीय लोग फ्लैट के अंदर जाने की कोशिश करते थे तो महिला किसी को अंदर नहीं आने देती थी। इसके बाद पार्षद के कुछ लोग महिला के घर आए और कहा कि वे खाना लेकर आए हैं। इसके बाद जबरदस्ती उसके घर में घुसे तो वहां देखा कि कमरे में व्यक्ति का सड़ा गला शव पड़ा हुआ है।तुरंत तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।महिला मानसिक तौर पर विक्षिप्त बताई जा रही है। उसे भी बरामद कर अस्पताल पहुंचाया गया है।

कोलकाता में इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं जहां लोग अपने मरे हुए परिजनों के शव के साथ रहते हैं।रॉबिन्सन स्ट्रीट में एक इंजीनियर अपनी मरी हुई बहन और कुत्ते के शव के साथ 6 महीने तक रहा था। यह घटना पूरे देश दुनिया में सुर्खियां बनी थी। 

आम बागान से महिला का झूलता हुआ शव बरामद

आम बागान से महिला का झूलता हुआ शव बरामद हुआ। परिवार का आरोप है कि युवती के साथ दुराचार करके उसे फांसी के फंदे से लटका दिया गया। यह घटना शुक्रवार को मालदा शहर के कालियाचक थाना के सशानी इलाके में घटित हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेज दिया गया है। मृतका के भाई ने बताया कि रोजाना की तरह अपने घर में थी।

अचानक वह घर से गायब हो गयी। हम सब परेशान हो गए। हम लोगों ने उसे सब जगह तलाश की। रात भर हम नहीं सो पाए। शुक्रवार की सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर आम बागान में युवती का झूलता हुआ शव बरामद होने की सूचना मिली।

परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाके के बदमाशों ने मेरी बहन को उठाकर ले गए होंगे और उसके साथ दुष्कर्म करके मौत के घाट उतार दिया। वह आत्महत्या नहीं कर सकती थी। बाद में हत्या करने का सभी प्रमाण मिटा दिया गया। उसके वस्त्र कई जगह फटे हुए थे।

शरीर के विभिन्न हिस्सों पर हमले के निशान है। उसका अपना मोबाइल भी गायब है। मृतका के पिता ने इस घटना को लेकर कालियाचक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कालियाचक थाना की पुलिस ने बताया कि मोबाइल को ट्रेस करके हम पूरे मामले की जांच कर रहें है। पोस्टमार्टम के बाद जांच को दिशा मिल पाएगी। 

chat bot
आपका साथी