West Bengal: देश की जनता ही भाजपा को देश से करेगी बाहर: ममता बनर्जी

West Bengal CM Mamata Banerjee. ममता ने कहा कि वो सोचते हैं कि वे लोगों को इस देश से बाहर निकाल देंगे लेकिन देश के लोग ही उनको इस देश से निकाल बाहर करेंगे।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 05 Feb 2020 06:22 PM (IST) Updated:Wed, 05 Feb 2020 08:22 PM (IST)
West Bengal: देश की जनता ही भाजपा को देश से करेगी बाहर: ममता बनर्जी
West Bengal: देश की जनता ही भाजपा को देश से करेगी बाहर: ममता बनर्जी

कोलकाता, जेएनएन। West Bengal CM Mamata Banerjee. जिला दौरे पर निकली बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार के बाद बुधवार को भी भाजपा नित केंद्र सरकार पर हमला जारी रखा और कहा कि देश का सब कुछ बेच देंगे और अगर देश में कुछ बचेंगे वह सिर्फ डिटेंनशन कैंप होंगे। कृष्णानगर में तृणमूल प्रमुख ने कहा कि भाजपा को भाजपा को राज्यों में शिकस्त मिल रही है, दिल्ली चुनाव भी हारने वाली है लेकिन उन्हें शर्म नहीं आता, वे सब कुछ बेच देंगे देश में अगर कुछ बचेगा तो वह सिर्फ डिटेंनशन कैंप होंगे लेकिन अब वह दिन दूर नहीं जब देश की जनता भाजपा को देश से बाहर कर देगी।

ममता बनर्जी ने एक बार फिर दोहराया कि बंगाल में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू नहीं होने दिया जाएगा और कहा कि एनपीआर को लेकर यदि कोई जानकारी मांगे तो तब तक साझा नहीं किया जाए, जब तक कि वे खुद लोगों को संदेश न दें।

भाजपा है फेंकुओं की पार्टी, हिंसा करवाने में रखती है विश्वास

भाजपा पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि वे धर्म के आधार पर देश को बांटकर लोगों को बंदूकों और गोलियों से धमकाती है। भाजपा फेंकू पार्टी है। वह केवल फेक न्यूज देने में दिलचस्पी रखती है। ममता बनर्जी ने भाजपा पर बंगाल में हिंसा करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीते छह वर्षों से भाजपा की केंद्र में सत्ता है, लेकिन उन्होंने बंगाल को कुछ भी नहीं दिया है। मेरी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की नादिया में हत्या कर दी गई है। अगर भाजपा को लगता है कि सिर्फ हिंसा पैदा करके वह बंगाल जीत सकती है, जनता को उन पर नजर रखनी चाहिए।

गोली बनाम बोली वाले बयान की आलोचना की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोली बनाम बोली वाले बयान के लिए उनकी आलोचना की। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम लिए बगैर ममता ने उन पर निशाना साधा और कहा कि कैसे एक केंद्रीय मंत्री संवैधानिक पद पर रहते हुए असंवैधानिक बातें बोल सकता है। गौरतलब है कि ठाकुर ने अपने समर्थकों से विवादास्पद नारे लगवाए थे।

केवल भाजपा के जिम्मे नहीं है हिंदुत्व का ठेका

सुश्री बनर्जी ने कहा कि वे (भाजपा) ऐसे शोर मचाते हैं जैसे हिंदुत्व का ठेका उन्हीं ने ले रखा हो। उन्होंने कहा कि क्या हमारे यहां सरस्वती पूजा, दुर्गापूजा, गणेशपूजा, कालीपूजा अन्य सभी पूजा नहीं हुआ करते हैं लेकिन हम इसे लेकर हो हल्ला नहीं मचाते बल्कि राज्य में सभी धर्म के पर्व त्योहार एक समान उल्लास के साथ मनाया जाता है।

एनआरसी का पहला कदम है एनपीआर

सीएम ने कहा कि कल लोकसभा में सरकार ने कहा कि एनआरसी नहीं होगा। वे अपने शब्दों को बदलते रहते हैं। अगर एनपीआर एनआरसी का पहला कदम है तो हम इसके लिए सहमत क्यों होंगे। हमने पहले ही एनपीआर को लागू करने से इनकार कर दिया है, यदि कोई बंगाल सरकार का कर्मचारी बता कर आप से आपका डिटेल मांगे तो आप न दें तब तक जब तक कि मैं अपनी आवाज से आपको इसकी अनुमति नहीं दूं।

नेता नहीं कार्यकर्ता हैं पार्टी की संपत्ति

तृणमूल प्रमुख ने कहा कि पार्टी के किसी नेता को यदि लगता है कि वे ही महत्वपूर्ण हैं तो मैं उन्हें कहना चाहूंगी कि हमारे लिए हमारे कार्यकर्ता ही पार्टी की संपत्ति हैं। तृणमूल करने का मतलब है जमीन से जुड़ना। उन्होंने कांग्रेस और माकपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज वे साथ हैं लेकिन मैं बताना चाहूंगी कि मैंने बहुत पहले यह भांप ली थी यही वजह था कि मैंने कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस बनाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ेंः सीएए, एनआरसी व एनपीआर काला जादू, बंगाल में गई 32 की जान: ममता

chat bot
आपका साथी