उत्तर व मध्य कोलकाता में जलापूर्ति नहीं होने से परेशान रहे लोग

इंदिरा गांधी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व टाला पंपिंग स्टेशन की मरम्मत की वजह से उत्तर व मध्य कोलकाता में शनिवार को जलापूर्ति नहीं होने से वहां के लोगों को काफी परेशानी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 12:59 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 12:59 PM (IST)
उत्तर व मध्य कोलकाता में जलापूर्ति नहीं होने से परेशान रहे लोग
उत्तर व मध्य कोलकाता में जलापूर्ति नहीं होने से परेशान रहे लोग

जागरण संवाददाता, कोलकाता : इंदिरा गांधी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व टाला पंपिंग स्टेशन की मरम्मत की वजह से उत्तर व मध्य कोलकाता में शनिवार को जलापूर्ति नहीं होने से वहां के लोगों को काफी परेशानी हुई। इस बाबत कोलकाता नगर निगम की ओर से शुक्रवार को ही विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दे दी गई थी। मेयर शोभन चटर्जी ने कहा कि पंपिंग स्टेशन व वाटर प्लांट की मरम्मत के कारण शनिवार को महानगर के उत्तर व मध्य अंचल तथा दक्षिण में आंशिक रूप से जलापूर्ति नहीं हो पाई। शनिवार शाम तक मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया। रविवार सुबह से पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से शुरू कर दी जाएगी। मरम्मत की वजह से मोहम्मद अली पार्क, आरएसएम स्क्वायर, ऑकलैंड स्क्वायर, बागमारी, कसबा, पार्क सर्कस, न्यू पार्क, चावल पंट्टी व कांवेंट बूस्टर पंपिंग स्टेशनों से पेयजल आपूर्ति शनिवार शाम तक पूर्ण रूप से बंद रही। इससे उत्तर कोलकाता, मध्य कोलकाता व दक्षिण कोलकाता के वार्ड नंबर 66 से लेकर 78, 83 से लेकर 88, 90 व 91 के अलावा टाला, दक्षिण दमदम व विधाननगर में पेयजल की आपूर्ति बाधित रही। मेयर ने कहा कि इस बारे में लोगों को एक दिन पहले ही सूचित कर दिया गया था। इसके अलावा शनिवार सुबह पेयजल की आपूर्ति की गई थी।

chat bot
आपका साथी