केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नुक्कड़ बैठक कर मांगे वोट, कहा- ममता बनर्जी ने किया प्रधानमंत्री मोदी का अपमान

Bengal Chuvnav 2021 केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ( Gajendra Singh Shekhawat) ने मंगलवार को रासबिहारी चौरंगी और में नुक्कड़ बैठकें कर मांगे वोट। शेखावत ने कहा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोगों का अपमान कर रही हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:20 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:24 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नुक्कड़ बैठक कर मांगे वोट, कहा- ममता बनर्जी ने किया प्रधानमंत्री मोदी का अपमान
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत।

 कोलकाता, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोगों का अपमान कर रही हैं। ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी अपमान किया है। अब बंगाल की जनता इस अपमान का बदला वोट की चोट से दे रही है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने मंगलवार को रासबिहारी, चौरंगी और जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ बैठकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सोनार बांग्ला बनाना है तो सबको भाजपा के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ा होने की आवश्यकता है।

  शेखावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल के साथ अन्याय करने में यहां की सरकार और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। ममता सरकार ने तोलाबाजी और कटमनी को संरक्षण देकर भ्रष्टाचार का नंगा नाच किया। 

 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था का राजनीतीकरण कर दिया गया, जिसके कारण बंगाल  आज बर्बादी के कगार पर खड़ा है। इसके लिए ममता सरकार  जिम्मेदार है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब जनता अपने एक-एक वोट से हर अन्याय का हिसाब ले रही है। पश्चिम बंगाल में बड़े स्तर पर परिवर्तन होने जा रहा है।

chat bot
आपका साथी