तीन किलो सोना के साथ दो गिरफ्तार, कपड़े के बेल्ट में छुपा रखा था डेढ़ किलो सोने के बिस्कुट

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) उत्तर बंगाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार तीन किलोग्राम विदेशी सोना के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 25 Oct 2019 03:04 PM (IST) Updated:Fri, 25 Oct 2019 03:04 PM (IST)
तीन किलो सोना के साथ दो गिरफ्तार, कपड़े के बेल्ट में छुपा रखा था डेढ़ किलो सोने के बिस्कुट
तीन किलो सोना के साथ दो गिरफ्तार, कपड़े के बेल्ट में छुपा रखा था डेढ़ किलो सोने के बिस्कुट

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) उत्तर बंगाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार तीन किलोग्राम विदेशी सोना के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम संजू राय (26) और अपू देवनाथ (29) है। दोनों ने स्वीकार किया है कि वे सोना को बांग्लादेश से लेकर आए थे और इसे कोलकाता पहुंचाना था। दोनों के पास से डेढ़-डेढ़ किलोग्राम के चार सोना के बिस्कुट मिले। जिसकी कीमत एक करोड़ 18 लाख 66 हजार रुपये है।

दोनों आरोपितों को गुरुवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को न्यायाधीश मे 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। डीआरआइ के वकील त्रिदिप्त साहा ने बताया कि एजेंसी को गुप्त सूचना मिली कि असम से ट्रेन के जरिए सोना लाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर तीस्ता-तोर्षा में विदेशी सोना के साथ संजू राय को पकड़ा गया। संजू राय के पास से डेढ़ किलोग्राम सोना बरामद करने के बाद उसने बताया कि उसका एक और साथी बस से अंतरराज्यीय बस पड़ाव पर पहुंचा है। सूचना और पहचान के लिए आरोपित को लेकर उसके दूसरे साथी अपू देवनाथ को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास भी डेढ़ किलोग्राम के दो सोने का बिस्कुट मिला।

दोनों से बरामद मोबाइल के माध्यम से जांच कर इससे जुड़े और लोगों को पकड़ा जाएगा। साहा ने बताया कि पूर्वोत्तर से इन दिनों लगातार विदेशी सोना की तस्करी हो रही है।

म्यांमार के रास्ते सोना पूर्वोत्तर के विभिन्न जिलों में लाया जाता है और वहां से उसे उत्तर बंगाल के रास्ते देश के विभिन्न राज्यों में तस्करी की जाती है। उत्तर बंगाल की सीमा अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ा होने के कारण देश विदेश के तस्करों को इसका लाभ मिलता है। साहा ने बताया कि अबतक डीआरआइ की टीम ने उत्तर बंगाल के रास्ते सोना तस्करी के 90 किलोग्राम सोना को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। 

chat bot
आपका साथी