राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी व तथागत राय ने अटल को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने अटल जी को शांति दूत बताया। साथ ही, यह भी कहा कि वे शांति दूत थे लेकिन जब देश की ओर किसी ने आंख उठाई तो उसका जवाब भी उन्होंने सख्ती से दिया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Wed, 29 Aug 2018 10:58 AM (IST) Updated:Wed, 29 Aug 2018 05:57 PM (IST)
राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी व तथागत राय ने अटल को दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी व तथागत राय ने अटल को दी श्रद्धांजलि
कोलकाता, जेएनएन। महाजाति सदन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी, मेघालय के राज्यपाल तथागत राय, पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सूचना व संस्कृति राज्यमंत्री इंद्रनील सेन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, शिव प्रकाश, मुराल भाई ब्रम्हचारी, स्वामी उमानंद महाराज, कमलेशानंद महाराज, राहुल सिन्हा सहित कई विशिष्ट जनों ने अटल जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने अटल जी को शांति दूत बताया। साथ ही, यह भी कहा कि वे शांति दूत थे लेकिन जब देश की ओर किसी ने आंख उठाई तो उसका जवाब भी उन्होंने सख्ती से दिया। कारगिल का युद्ध इसका उदाहरण है।

chat bot
आपका साथी