रेलवे गेट पर फंसा ट्रक, चार घंटे ठप रही ट्रेन सेवा

जागरण संवाददाता कोलकाता बारासात और मध्यमग्राम के बीच रेलवे गेट को पार करते वक्त पत्थर लदा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:16 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:25 AM (IST)
रेलवे गेट पर फंसा ट्रक, चार घंटे ठप रही ट्रेन सेवा
रेलवे गेट पर फंसा ट्रक, चार घंटे ठप रही ट्रेन सेवा

जागरण संवाददाता, कोलकाता : बारासात और मध्यमग्राम के बीच रेलवे गेट को पार करते वक्त पत्थर लदा ट्रक ट्रैक में फंस गया। इसके चलते सियालदह से बनगांव और हासनाबाद के बीच अप डाउन लाइन पर ट्रेन सेवा ठप हो गई। इस बीच यात्रियों की सुविधा के लिए सियालदह से मध्यमग्राम के बीच शटल सेवा चलाई गई। करीब चार घंटे बाद ट्रक को हटवा कर ट्रेन संचालन शुरू किया गया। घटना के चलते यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह करीब 5.50 बजे सियालदह डिवीजन के मध्यमग्राम और बारासात के बीच रेल गेट संख्या 11ई को पार करते वक्त पत्थर लदा ट्रक का पहिया रेल पटरी के बीच फंस गया। घटना से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। एहतियातन सियालदह से बनगांव के बीच अप और डाउन लाइन पर ट्रेन संचालन को बंद कर दिया गया जिसके चलते सियालदह-हासनाबाद सेक्शन भी प्रभावित हो गया। सूचना पर इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। बनगांव से क्रेन को भी मंगा लिया गया। इसके बावजूद ट्रक को हटाने में सफलता नहीं मिली तो पत्थर को उतार लिया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को पटरी से हटाकर सुबह करीब 10.08 बजे उक्त रूट पर ट्रेन संचालन को सामान्य किया गया। इस दौरान रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सियालदह- मध्यमग्राम और बारासात-हासनाबाद के बीच शटल सेवा को चलाया। घटना के चलते छुट्टी के दिन घर से निकले लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। रेल प्रशासन ने 8 लोकल ट्रेनों को रद कर दिया। जबकि 14 लोकल ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं।

chat bot
आपका साथी