हत्या के मामले में उम्रकैद सजा पाकर जमानत पर फरार हुआ कैदी 37 साल बाद गिरफ्तार

हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा प्राप्त एक अपराधी जो पिछले 37 साल से फरार चल रहा था उसे बंगाल के हुगली जिले के भद्रेश्वर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 10:20 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 10:20 PM (IST)
हत्या के मामले में उम्रकैद सजा पाकर जमानत पर फरार हुआ कैदी 37 साल बाद गिरफ्तार
हत्या के मामले में उम्रकैद सजा पाकर जमानत पर फरार हुआ कैदी 37 साल बाद गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, कोलकता : हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा प्राप्त एक अपराधी जो पिछले 37 साल से फरार चल रहा था, उसे बंगाल के हुगली जिले के भद्रेश्वर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, उसका नाम मोहम्मद हासिम है। चांपदानी इलाके से रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया। लंबे अरसे से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद हाशिम को जेल भेज दिया गया है। 

बताया गया है कि 23 जून, 1983 को चन्दननगर के पादरी पाड़ा इलाके में मोहम्मद हाशिम ने मोहम्मद ईस्लाम नामक व्यक्ति की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। चन्दननगर कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा दी थी। बाद में उसने हाईकोर्ट से जमानत ले ली थी। ज़मानत के बाद से वह फरार था। आखिरकार रविवार को भद्रेश्वर थाना की पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर चांपदानी नूरी लेन से हाशिम को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि कुष्ठ रोग से पीड़ित हाशिम के पिता जब रास्ते के नल पर बैठकर कपड़ा साफ कर रहे थे। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद ईस्लाम के साथ उसका विवाद हुआ था। 

इसके बाद 23 जून 1983 को जब जूट मिल में काम करके मोहम्मद ईस्लाम घर लौट रहे थे। उसी समय हाशिम ने उनपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया था। लहूलुहान हालत में लोग उन्हें अस्पताल ले गए थे जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित किया था। इसी मामले में अदालत ने हाशिम को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

chat bot
आपका साथी