...तो इसलिए हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस समेत सभी राज्यों के पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं दी।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 10:49 AM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 10:49 AM (IST)
...तो इसलिए हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है
...तो इसलिए हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस समेत सभी राज्यों के पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं दी। ममता ने अपने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा, पुलिस स्मृति दिवस पर मैं राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस समेत सभी राज्यों के पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देती हूं।

राष्ट्र के प्रति सेवा की उनकी भावना हमें सुरक्षा देती है। त्योहार से लेकर आपदा तक पुलिसकर्मी हमेशा ही हमें सुरक्षित रखने के लिए तत्पर रहते हैं। बताते चलें कि हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

क्यों मनाते हैं पुलिस स्मृति दिवस :

55 वर्ष पहले 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन की एक कंपनी को भारत - तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए हाट-स्प्रिंग इलाके में तैनात किया गया था। कंपनी को टुकड़ियों में बांटकर निगरानी शुरू करने को कहा गया था। जब बल के 21 जवानों का दल हाट-स्प्रिंग में गश्त लगा रहा था। तभी चीनी फौज के बहुत बड़े दस्ते ने घात लगाकर आRमण कर दिया। तब बल के महज 21 जवानों ने चीनी फौजियों का डटकर मुकाबला किया।

मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए 10 शूरवीर जवानों ने अपने प्राण का बलिदान दे दिया। हमारे बल के लिए व हम सबके लिए यह गौरव की बात है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन बहादूर जवानों के बलिदान को देश के सभी केंद्रीय पुलिस संगठनों व सभी राज्यों की पुलिस द्वारा इस दिन को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ममता ने आइएनए फौजियों को श्रद्धांजलि दी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आजाद हिंद सरकार की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर आजाद हिंद फौज (आईएनए) के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। ममता ने इसके साथ पुलिस स्मारक दिवस पर पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के पुलिस बलों को भी शुभकामनाएं दी। अपने ट्वीट में ममता ने लिखा, आज आजाद हिंद सरकार की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है। मैं तहेदिल से आईएनए के उन सभी जाबांज जवानों को श्रद्धांजलि देना चाहती हूं, जिन्होंने नेताजी के नेतृत्व में भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी।

सीआरपीएफ ने किया पुलिस स्मारक दिवस का पालन

सीआरपीएफ की ओर से अपने सेंट्रल जोन एवं साल्टलेक स्थित वेस्ट बंगाल सेक्टर हेडक्वार्टर्स में पुलिस स्मारक दिवस का पालन किया गया। एडीजी सेंट्रल जोन, कुलदीप सिंह व आइजीपी विवेक बैद एवं आइजीपी, वेस्ट बंगाल सेक्टर एस रवींद्रन ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कुलदीप सिंह ने इस मौके पर सीआरपीएफ कर्मियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण भाव से अपने कर्तव्य का पालन करने का संदेश दिया।

chat bot
आपका साथी