20 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में आएगी नोयडा पुलिस

- सितंबर में ह्वाट्सएप कॉल कर नोयडा के कारोबारी से मांगी थी 20 करोड़ की रंगदारी - इस मामल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 02:57 AM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 02:57 AM (IST)
20 करोड़ की रंगदारी मांगने के 
मामले में आएगी नोयडा पुलिस
20 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में आएगी नोयडा पुलिस

- सितंबर में ह्वाट्सएप कॉल कर नोयडा के कारोबारी से मांगी थी 20 करोड़ की रंगदारी

- इस मामले में तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है नोयडा पुलिस

जागरण संवाददाता, कोलकाता : कोलकाता से बैठ कर दिल्ली के नोयडा के एक कारोबारी से ह्वाट्सएप कॉल कर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। नोयडा पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने कोलकाता आ रही है। आरोपित खुद लोहे के कारोबार से जुड़ा है। उसका नाम रोहित चोमाल है। इस बीच नोयडा पुलिस ने उसकी तीन साथियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। उनके नाम सोनिया धवन, रूपक जैन (पेशे से प्रमोटर) और देवेंद्र कुमार है।

पुलिस की मानें तो आरोपित कारोबारी रोहित ने सितंबर में नोयडा में कार्यरत नामचीन ई वॉलेज कंपनी के मालिक विजय शेखर शर्मा के दफ्तर में फोन किया था। उसने कंपनी की डेटा हैक करने की जानकारी देते हुए बदले में 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे नहीं देने पर डेटा लीक करने की धमकी भी दी थी। तब कारोबारी ने इसकी जानकारी नोयडा पुलिस को दी थी। जांच में उतरी पुलिस को

पता चला कि धमकी भरा ह्वाट्सएप कॉल कोलकाता से आया था। फोन करने वाला का नाम रोहित है। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया, तो पता चला कि विजय शेखर की कंपनी में कार्यरत कर्मचारी सोनिया धवन, उसका पति रूपक जैन (पेशे से प्रमोटर) और एक अन्य कर्मचारी देवेंद्र कुमार रंगदारी मांगने की इस घटना में लिप्त हैं। बाद में यह भी पता चला कि रंगदारी मांगने के षड्यंत्र की मुख्य मास्टरमाइंड सोनिया ही थी। कारोबारी विजय शेखर की शिकायत पर पुलिस ने सोनिया, रूपक और देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। चौथे आरोपित को गिरफ्तार करने के इरादे से अब कोलकाता आ रही है। नोयडा पुलिस सूत्रों की मानें तो रोहित पीड़ित कारोबारी की कंपनी में कार्यरत देवेंद्र का करीबी बताया जा रहा है। उसी ने रोहित को मोटी रकम देने का प्रलोभन देकर धमकी भरा फोन करवाया था। नोयडा पुलिस रोहित चोमाल को पकड़ने के लिए कोलकाता पुलिस मुख्यालय लाल बाजार से संपर्क कर मदद मांगी है। जल्द ही नोयडा सेक्टर 20 पुलिस की एक टीम कोलकाता आ रही है। हालांकि पुलिस निश्चित नहीं है कि रोहित कोलकाता या आसपास ही कहीं छिपा है या नहीं। सूत्रों की मानें तो आरोपित रोहित नहीं भी मिला, तो पुलिस उसके घर और दफ्तर में तलाशी अभियान चलाएगी। उधर, लालबाजार पुलिस की मानें तो ह्वाट्सएप कॉल के जरिए रंगदारी मांगने की यह घटना नई-नई है। इसे पुलिस भी गंभीरता से ले रही है।

chat bot
आपका साथी