कोविड-19 महामारी के कारण 6 महीने बाद कोलकाता में शुरू हुई मेट्रो सेवाएं

कोविड-19 महामारी के कारण कोलकाता मेट्रो की सेवा लगभग छह महीने तक बंद रहने के बाद सोमवार को फिर से आम लोगों के लिए शुरू हो गई।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 12:32 PM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 01:03 PM (IST)
कोविड-19 महामारी के कारण 6 महीने बाद कोलकाता में शुरू हुई मेट्रो सेवाएं
कोविड-19 महामारी के कारण 6 महीने बाद कोलकाता में शुरू हुई मेट्रो सेवाएं

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। कोविड-19 महामारी के कारण कोलकाता मेट्रो की सेवा लगभग छह महीने तक बंद रहने के बाद सोमवार को फिर से आम लोगों के लिए शुरू हो गई। वैसे मेट्रो सेवा की फिर से शुरूआत एक दिन पहले नीट अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए विशेष ट्रेन चलाने के साथ की गई। लेकिन सामान्य सेवा तमाम एहतियाती उपायों के साथ सोमवार सुबह 8 बजे से बहाल की गई।

मेट्रो रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर शारीरिक दूरी तथा अन्य नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मेट्रो स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। इधर, लंबे समय बाद महानगर में मेट्रो सेवा बहाल होने के मौके पर मेट्रो स्टेशनों के बाहर सुबह 7 बजे से ही लोग कतारबद्ध दिखाई दिए।एक यात्री ने बताया, 'मेट्रो शुरू होने से मैं बहुत खुश हूं क्योंकि अब हम आसानी से कही भी आ जा सकेंगे।' उत्तर-दक्षिण लाइन के सिरों पर स्थित नोआपारा और कवि सुभाष स्टेशन एवं पूर्व-पश्चिम लाइन पर मेट्रो ट्रेन शुरू हुई।

अधिकारियों ने कहा कि ऑफिस टाइम में मेट्रो की विशेष सेवा हर 10 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी। मेट्रो सेवा फिलहाल सुबह 8 से रात 8 बजे तक उपलब्ध होगी। मेट्रो में यात्रा के लिए अभी टोकन नहीं जारी किया जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ई- पास व्यवस्था शुरू की गई है। एक मेट्रो ट्रेन में 400 यात्रियों को ही ई- पास जारी किया जाएगा। रविवार को मेट्रो सेवा बंद रहेगी। 

chat bot
आपका साथी