कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं : माणिक सरकार

माणिक सरकार ने कहा कि दरअसल भाजपा ने कांग्रेस की नीति को ही चरितार्थ किया है।

By Edited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 06:05 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jun 2018 01:28 PM (IST)
कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं : माणिक सरकार
कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं : माणिक सरकार

जागरण संवाददाता, कोलकाता : एक तरफ जहां सीताराम येचुरी समेत शीर्ष माकपा नेतृत्व कांग्रेस के साथ गठबंधन को तैयार दिख रहा है तो वहीं त्रिपुरा के पूर्व सीएम माणिक सरकार ने अपना अलग राप अलापा है। मंगलवार को यहां महानगर पहुंचे माणिक सरकार ने कहा कि दरअसल भाजपा ने कांग्रेस की नीति को ही चरितार्थ किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि असल में कांग्रेस और भाजपा में कोई खास अंतर नहीं है, हां इतना है कि कांग्रेस धर्माध नहीं है। माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य सरकार ने कहा कि यदि भाजपा नीति नहीं बदलेगी तो भाजपा को ही हटा देना होगा। राजनीतिक जानकारों की राय में राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा की मुखालफत करने में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूमिका बढ़ी है जिसे कहीं न कहीं माकपा शीर्ष नेतृत्व स्वीकार कर रहा है। यही वजह है कि इस दिन पोलित ब्यूरो सदस्य माणिक सरकार ने ममता अथवा पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ कुछ कहने के बजाय सीधे तौर पर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला।

यह बात दीगर है कि चार महीने हो गए जब माणिक सरकार की सत्ता त्रिपुरा से छिन गई लेकिन इस पर उन्होंने एक भी शब्द खर्च नहीं किया। उन्होंने कहा कि चार साल में केंद्र की सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचाया है। महानगर के तरुण चौधरी स्मारक के पास बोलते हुए सरकार ने कहा कि इन चार सालों में अल्पसंख्यकों, पिछड़ी जातियों को काफी यातनाओं का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वामपंथी दल कमजोर हुए हैं जिसे फिर से सबल बनाना होगा।

chat bot
आपका साथी