चुनाव नतीजे हैं 2019 के लिए लोकतांत्रिक संकेत : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चुनावी नतीजे 2019 आम चुनाव के सही मायने में लोकतांत्रिक संकेत हैं।

By Edited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 05:02 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 05:02 PM (IST)
चुनाव नतीजे हैं 2019 के लिए लोकतांत्रिक संकेत : ममता
चुनाव नतीजे हैं 2019 के लिए लोकतांत्रिक संकेत : ममता

कोलकाता, जेएनएन। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन को जनता का जनादेश करार देते हुए, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि चुनावी नतीजे 2019 आम चुनाव के सही मायने में लोकतांत्रिक संकेत हैं।

सुश्री बनर्जी ने ट़विटर  पर लिखा, लोगों ने भाजपा के विरुद्ध वोट दिया है। यह जनता का जनादेश है। यह इस देश के लोगों की जीत है, लोकतंत्र की जीत है, अन्याय, अत्याचार, संस्थानों को कमजोर करने, एजेंसियों का दुरुपयोग करने के खिलाफ जीत है। इसके अलावा यह गरीबों, किसानों, युवाओं, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अल्पसंख्यकों, सामान्य जातियों के लोगों के लिाए काम न करने के विरोध की जीत है।

सुश्री बनर्जी ने कहा कि पांच राज्यों (राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम) के नतीजों ने दिखाया है कि भाजपा पूरे देश में अब किसी भी राज्य में दूर-दूर तक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह 2019 के फाइनल मैच से पहले सही मायने में लोकतांत्रिक संकेत है। आखिरकार, जनता हमेशा लोकतंत्र में मैन ऑफ द मैच होती है। विजेताओं को मेरी शुभकामनाएं।

chat bot
आपका साथी