2019 में साथ आएं समान विचारधारा वाले दल : ममता

मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में 'सुपर इमरजेंसी' चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 04:03 AM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 04:03 AM (IST)
2019 में साथ आएं समान विचारधारा वाले दल : ममता
2019 में साथ आएं समान विचारधारा वाले दल : ममता

जागरण संवाददाता, कोलकाता : मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में 'सुपर इमरजेंसी' चल रही है। बनर्जी ने 2019 में तमाम समान विचारधारा वाले दलों के साथ आने का आह्वान किया। शनिवार को ममता ने ट्वीट किया-'आज लोकतंत्र का अंतरराष्ट्रीय दिवस है। यह मुझे दु:ख देता है कि हमारा देश वर्तमान में सुपर इमरजेंसी से गुजर रहा है। इस महान राष्ट्र के लोकतात्रिक संस्थानों को बहाल रखने के लिए सभी समान विचारधारा वाले दलों को 2019 में एक साथ आना चाहिए।' उल्लेखनीय है कि केंद्र की राजग सरकार के खिलाफ ममता लगातार मुखर रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने देश में सुपर इमरजेंसी का हवाला देते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला था। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए ममता फेडरल फ्रंट की कवायद में भी जुटी हुई हैं।

chat bot
आपका साथी