ममता ने किया फोर्ड से बंगाल में निवेश का अनुरोध

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय आटोमोबाइल कंपनी फोर्ड के मालिक हेनरी फोर्ड के नाती अल्फ्रेड बुश फोर्ड से पश्चिम बंगाल में निवेश करने की अपील की है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 13 Feb 2018 10:29 AM (IST) Updated:Tue, 13 Feb 2018 10:29 AM (IST)
ममता ने किया फोर्ड से बंगाल में निवेश का अनुरोध
ममता ने किया फोर्ड से बंगाल में निवेश का अनुरोध

नदिया,जेएनएन। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय आटोमोबाइल कंपनी फोर्ड के मालिक हेनरी फोर्ड के नाती अल्फ्रेड बुश फोर्ड से पश्चिम बंगाल में निवेश करने की अपील की है। सोमवार को अल्फ्रेड के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मायापुर के इस्कान मंत्री में बातचीत हुई। अल्फ्रेड इस्कान मंदिर का दर्शन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नदिया जिला के दौरे पर हैं और सोमवार को वह इस्कान मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंची थी। मंदिर में ही उनकी अल्फ्रेड फोर्ड से राज्य में निवेश को लेकर बातचीत हुई।

बाद में मुख्यमंत्री ने बातचीत में कहा कि देश के कई राज्यों में फोर्ड की मैन्यूफैक्च¨रग इकाई है। फोर्ड से उन्होंने बंगाल में भी मैन्यूफैक्च¨रग उद्योग में निवेश करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस्कान प्रबंधन मायापुर में व‌र्ल्ड हेरिटेज सेंटर खोलना चाहता है। प्रबंधन ने सरकार से सहयोग मांगा है। सरकार की ओर से उन्हें पूरी मदद की जायेगी। अल्फ्रेड फोर्ड इस्कान के शिष्य हैं। सफेद धोती कुर्ता पहने और चंदन का टीका लगाये अल्फ्रेड फोर्ड ने मुख्यमंत्री का मंदिर में स्वागत किया।

कृष्णनगर में की प्रशासनिक बैठक

आधा घंटा इस्कान मंदिर में गुजार कर मुख्यमंत्री चैतन्य मठ पहुंची। वहां से सड़क मार्ग से कृष्णनगर सर्किट हाउस पहुंच कर वहां उन्होंने प्रशासनिक बैठक की। बैठक में नदिया के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, राज्य के डीजी मुख्य सचिव सहित अन्य विभागों के सचिव, नदिया जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी व नपा स्तर तक के जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ और परिवहन समेत अन्य जारी परियोजनाओं व विकास कार्य का जायजा लिया। उन्होंने विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी