शिक्षित होंगे तभी समाज का विकास संभव: दुलाल

अखिल भारतीय भुइया समाज कल्याण समिति एनके एरिया द्वारा नेहरू स्टेडियम केडी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 12:42 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 12:42 AM (IST)
शिक्षित होंगे तभी समाज का विकास संभव: दुलाल
शिक्षित होंगे तभी समाज का विकास संभव: दुलाल

संसू, खलारी: अखिल भारतीय भुइया समाज कल्याण समिति एनके एरिया द्वारा नेहरू स्टेडियम केडी में माता शबरी जयंती समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय भुइया समाज कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री दुलाल भुइया सहित अतिथियों ने सर्वप्रथम आंबेडकर चौक में स्थापित डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों ने माता शबरी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पूजन किया और माल्यार्पण किया। इससे पूर्व अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। दुलाल भुइया ने कहा कि माता शबरी हमारे समाज की कुलदेवी थीं। कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी संभव जब लोग शिक्षित होंगे। शिक्षा ही एक रास्ता है, जो सारे विकास का द्वार को खोलता है। इस कारण समाज के सभी लोग अपने-अपने बच्चे-बच्चियों को शिक्षा दिलाने में पीछे नहीं रहें। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक युवा में भी इस समाज में अंधविश्वास व्याप्त है। उन्होंने लोगों को अंधविश्वास से बचने की सलाह दी। कहा कि समाज में कई कुरीतिया भी है, इसे दूर कर ही शिक्षित और विकसित समाज बना सकते हैं। अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा पर बल दिया साथ ही एकजुट होकर अपने हक और अधिकार को लेने की बात कही। उपस्थित लोगों ने समाज को शिक्षित करने, अंधविश्वास और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। लोगों ने सास्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में बिरसा फुले अंबेडकर समिति के सरंक्षक नीरज भोक्ता, प्रमुख सोनी तिग्गा, जिला परिषद सदस्य अब्दुल्ला अंसारी, राष्ट्रीय सह सचिव रामाधीन भुइया, समाजसेवी रोहन गंझू, मुखिया मानसी देवी, पंसस मुन्ना देवी, रवीन्द्रनाथ चौधरी, अशोक राम, बिष्णु भुइया, आनंद भारती, उगन भुइया, तुलेष्वर भुइया सहित विभिन्न जगहों से आए समाज के लोग शामिल हुए।

---------------

chat bot
आपका साथी