अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस: ममता ने कहा - सात सालों में बंगाल शिक्षा के क्षेत्र में बना अव्वल

राष्ट्रीय कन्या दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई कन्याश्री योजना बच्चियों की शिक्षा के लिए क्रांतिकारी योजनाओं में से एक है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 03:43 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 03:43 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस: ममता ने कहा - सात सालों में बंगाल शिक्षा के क्षेत्र में बना अव्वल
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस: ममता ने कहा - सात सालों में बंगाल शिक्षा के क्षेत्र में बना अव्वल

 कोलकाता, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि 2011 में उनकी सरकार बनने के बाद पश्चिम बंगाल में शिक्षा के विकास के लिए तेजी से काम हुआ है। गुरुवार को इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आज अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस है। 2011 के बाद पश्चिम बंगाल में शिक्षा संबंधी बुनियादी ढांचे में तेजी से विकास किया गया है।

पिछले सात सालों में हम लोगों ने 28 नए विश्वविद्यालय स्थापित किए हैं जबकि 10 और विश्वविद्यालय स्थापना होने की प्रक्रिया में है। इन सात सालों में ही 50 नए कॉलेज भी बनाए गए हैं।

बच्चियों को सशक्त बनाने के लिए क्रांतिकारी योजना है कन्याश्री 

राष्ट्रीय कन्या (बालिका) दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई कन्याश्री योजना बच्चियों की शिक्षा के लिए क्रांतिकारी योजनाओं में से एक है। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय कन्या दिवस है।

बच्चियों की शिक्षा के लिए हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई कन्याश्री योजना काफी क्रांतिकारी साबित हुई है। इससे राज्य की बच्चियां ना सिर्फ मजबूत बनी हैं बल्कि पठन-पाठन से लेकर समग्र विकास के मामले में भी आगे बढ़ी हैं। यह इस योजना की सफलता ही थी कि वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे प्रथम पुरस्कार दिया गया था। इसके जरिए करीब 60 लाख बच्चियां सशक्त बनी हैं।

chat bot
आपका साथी