कुलपी में गृहिणी की संदिग्ध हालत में मौत, पति गिरफ्तार

- दहेज के लिए गला घोंट कर हत्या के बाद फंदे से लटकाने का आरोप - छह माह पहले ही पेशे से आ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 03:03 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 03:03 AM (IST)
कुलपी में गृहिणी की संदिग्ध हालत में मौत, पति गिरफ्तार
कुलपी में गृहिणी की संदिग्ध हालत में मौत, पति गिरफ्तार

- दहेज के लिए गला घोंट कर हत्या के बाद फंदे से लटकाने का आरोप

- छह माह पहले ही पेशे से ऑटो चालक युवक से हुई थी शादी

जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के कुलपी थानांतर्गत कटवा मोहनपुर गांव में एक गृहिणी की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। उसकी पहचान रुखसाना बीबी के रुप में हुई। सोमवार की देर रात उसे अपने घर में ही फंदे से लटकता पाया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मायके वालों की शिकायत पर पति बादशाह शेख समेत ससुराल के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक पेशे से ऑटो चालक बादशाह से छह माह पहले ही रुखसाना की शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही बादशाह दहेज के लिए रुखसाना और उसके परिजनों पर दबाव बनाने लगा। पर पेशे से दिहाड़ी मजदूर रुखसाना के पिता दहेज देने में असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज के पैसे नहीं मिलने से नाराज होकर ही ससुराल वालों ने गला घोंट कर रुखसाना की हत्या कर दी। फिर खुदकशी दिखाने के लिए उसे रस्सी के सहारे फंदे से लटका दिया। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने संदिग्ध हालत में मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी