छेड़खानी का विरोध करने पर महिला व उसके पिता को पीटा

- पिटाई में जख्मी महिला और उसके पिता को अस्पताल में कराया गया भर्ती - अबतक आरोपितों की नहीं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 12:46 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 12:46 PM (IST)
छेड़खानी का विरोध करने पर महिला व उसके पिता को पीटा
छेड़खानी का विरोध करने पर महिला व उसके पिता को पीटा

- पिटाई में जख्मी महिला और उसके पिता को अस्पताल में कराया गया भर्ती

- अबतक आरोपितों की नहीं हुई है गिरफ्तारी

जागरण संवाददाता, हावड़ा : महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता और उसकी बेटी दोनों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों की पिटाई से महिला और उनके पिता को गंभीर चोट लगी है। फिलहाल दोनों को हावड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से घटना में प्राथमिक दर्ज कराई गई है। अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उक्त घटना नाजिरगंज थाना के चूनाभाटी इलाके में बुधवार को घटी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस दिन महिला अपने पिता के साथ इलाके के बाजार गई थी। इस दौरान मोटरबाइक पर सवार कुछ बदमाश युवक वहां आए और कथित तौर पर महिला को परेशान करने लगे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब महिला ने इसका विरोध किया तो बदमाश युवक महिला से छेड़खानी पर उतर आए। बाजार में ही मौजूद महिला के पिता ने बेटी के साथ छेड़खानी का जब विरोध किया तो युवकों मारपीट करने लगे। पीड़िता और उसके पिता की बदमाशों ने पिटाई कर दी। मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश युवक वहां से फरार हो गए। जख्मी हालत में पीड़ित पक्ष थाना पहुंचा और मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पीड़िता और उसके पिता की शारीरिक स्थिति को देखते हुए उन्हें स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष का माहौल व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण बदमाशों का आतंक चरम पर है। छेड़खानी व मारपीट की घटना में शामिल बदमाश युवकों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है।

chat bot
आपका साथी