चुनाव लोकतंत्र का बड़ा त्योहार सभी करें मतदान, पहले मतदान करें, फिर जलपान करें

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पहला मुद्दा पहला वोट अभियान के तहत दैनिक जागरण की ओर से रैली निकाली गई।

By Edited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 08:25 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 08:45 AM (IST)
चुनाव लोकतंत्र का बड़ा त्योहार सभी करें मतदान, पहले मतदान करें, फिर जलपान करें
चुनाव लोकतंत्र का बड़ा त्योहार सभी करें मतदान, पहले मतदान करें, फिर जलपान करें

जासं, सरायकेला : लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को पहला मुद्दा, पहला वोट अभियान के तहत दैनिक जागरण की ओर से अनुमंडल चौक से सरायकेला पुराना बस स्टैंड तक विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

इसमें बाल विकास शिक्षा निकेतन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सरायकेला खरसावां जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। खुद इसमें शामिल होकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। एसपी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का बड़ा त्योहार है। सभी को बढ़-चढ़कर मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा प्रयास है। हम सभी मिलकर इस चुनाव को सफल बनाएं। इस अभियान में बच्चे भी भूमिका निभा सकते हैं। वे माता-पिता व बड़ों को वोट देने के लिए प्रेरित करें। पुलिस प्रशासन इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर तरह का सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने सभी से वोट देने के लिए अपील की। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी कहा कि लोकतंत्र में एक एक मत की अहमियत है।

पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। मतदाताओं को मतदान का अधिकार मिला है, तो बेहतर प्रत्याशी चुनने का कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान ज्यादा होता है। शहरी क्षेत्र में भी मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए आगे आने की जरूरत है। इधर जागरूकता रैली में शामिल छात्रों ने कई महत्वपूर्ण नारे लगाए। बच्चों ने कहा कि न नशे से न नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से। यदि 18 वर्ष पूरी है, तो वोट देना जरूरी है। लोकतंत्र की यही पहचान, मत, मतदाता व मतदान।

इसी प्रकार से नारे लगाते हुए अनुमंडल चौक से पुराना बस स्टैंड तक पहुंची। मतदान केंद्र पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के संबंध में भी इस दौरान जानकारी दी गई। जागरूकता रैली में समाजसेवी ललित चौधरी, शशि प्रकाश, रंजीत कुमार और आर आर आर रथ उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी