दुर्गा प्रतिमाओं के विदेश जाने का सिलसिला शुरू, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न फ्रांस और वेस्टइंडीज भेजी जाएंगी प्रतिमाएं

बंगाल में मूर्ति निर्माण कला के केंद्र बिंदु कोलकाता के कुम्हार टोली से दुर्गा प्रतिमाओं के विदेश जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 02:38 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 02:38 PM (IST)
दुर्गा प्रतिमाओं के विदेश जाने का सिलसिला शुरू, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न फ्रांस और वेस्टइंडीज भेजी जाएंगी प्रतिमाएं
दुर्गा प्रतिमाओं के विदेश जाने का सिलसिला शुरू, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न फ्रांस और वेस्टइंडीज भेजी जाएंगी प्रतिमाएं

कोलकाता, विशाल श्रेष्ठ।  बंगाल में मूर्ति निर्माण कला के केंद्र बिंदु कोलकाता के कुम्हार टोली से दुर्गा प्रतिमाओं के विदेश जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मूर्तिकार कौशिक घोष द्वारा निर्मित फाइबर की दुर्गा प्रतिमा को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर भेजा जा चुका है और इसी महीने के अंत तक मूर्तिकार मिंटू पाल की दुर्गा प्रतिमाएं भी ऑस्ट्रिया, फ्रांस और वेस्टइंडीज रवाना हो जाएंगी।

मिंटू पाल ने बताया-' विदेश भेजी जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं को इस वक्त अंतिम रूप दिया जा रहा है। उसके बाद उन्हें सैनिटाइज किया जाएगा और फिर बक्से में भरकर विदेश भेज दिया जाएगा इन दुर्गा प्रतिमाओं की ऊंचाई करीब आठ फुट है।'

पाल ने आगे कहा-'इस वक्त कारगो विमानों से दुर्गा प्रतिमाएं भेजना संभव नहीं है इसलिए उन्हें मालवाही जलयानों से भेजने की व्यवस्था की जा रही है। जुलाई के अंत तक कई और मूर्तिकारों की दुर्गा प्रतिमाएं विदेश चली जाएंगी।'

गौरतलब है कि कोरोना के कारण इस साल विदेशों से दुर्गा प्रतिमाओं के ज्यादा आर्डर नहीं मिल पाए हैं। हर साल जहां 150 से 175 तक ऑर्डर मिला करते थे, वहीं इस साल सिर्फ 10 से 15 आर्डर ही मिले हैं। कुछ आर्डर को तो बाद में रद भी कर दिया गया था।

मूर्तिकार कौशिक घोष द्वारा निर्मित फाइबर की दुर्गा प्रतिमा को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर भेजा जा चुका है और इसी महीने के अंत तक मूर्तिकार मिंटू पाल की दुर्गा प्रतिमाएं भी ऑस्ट्रिया, फ्रांस और वेस्टइंडीज रवाना हो जाएंगी। पाल ने बताया- 'जो प्रतिमाएं विदेश भेजी जा रही हैं, उनके आर्डर लॉकडाउन से पहले मिले थे वरना इस साल वे भी नसीब में नहीं होते। विदेशों से होने वाली हमारी आय पर कोरोना के कारण बेहद तगड़ा असर पड़ा है।' गौरतलब है कि कुम्हारटोली से हर साल बड़ी तादाद में दुर्गा प्रतिमाएं अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य, जर्मनी और संयुक्त अरब अमीरात जाती हैं। इस साल देश के विभिन्न राज्यों से भी दुर्गा प्रतिमाओं के लिए बहुत कम ऑर्डर मिले हैं। 

chat bot
आपका साथी