महानगर में डेंगू का प्रकोप बढ़ा

एक तरफ महानगर दुर्गापूजा के जश्न में डूबा था तो दूसरी ओर डेंगू ने पैर पसारना शुरू कर दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 02:00 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 02:00 PM (IST)
महानगर में डेंगू का प्रकोप बढ़ा
महानगर में डेंगू का प्रकोप बढ़ा

जागरण संवाददाता, कोलकाता : एक तरफ महानगर दुर्गापूजा के जश्न में डूबा था तो दूसरी ओर डेंगू ने पैर पसारना शुरू कर दिया था। पिछले एक महीने में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ने से कोलकाता में संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता में कई लोग डेंगू की चपेट में हैं। कोलकाता व पासवर्ती जिलों में अब तक पांच लोगों की मौत हुईं है। कोलकाता नगर निगम के अनुसार डेंगू के संक्रमण से अब तक महानगर में दो लोगों की मौत हो चुकी है। डेंगू के सबसे अधिक मामले बोरो 10 में देखे जा रहे हैं। वहां अब तक 300 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि डेंगू का वायरस महानगर में तेजी से फैल रहा है। डेंगू डेन-2 और डेन 4 सोरोटाइप अधिक खतरनाक माने जाते हैं। गत वर्ष कोलकाता में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों में डेन -2 वायरस मिले थे लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो इस साल डेंगू फैलाने वाले मच्छरों में चारों तरह के वायरस मिल रहे हैं जो और भी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

chat bot
आपका साथी