डीजे के बीच नृत्य करते समय हृदयघात से हुई व्यक्ति की मौत

-चिकित्सकों के चेतावनी को नजरअंदाज करने वालों के लिए यह चेतावनी है जागरण संवाददाता ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 02:10 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 06:54 AM (IST)
डीजे के बीच नृत्य करते समय हृदयघात से हुई व्यक्ति की मौत
डीजे के बीच नृत्य करते समय हृदयघात से हुई व्यक्ति की मौत

-चिकित्सकों के चेतावनी को नजरअंदाज करने वालों के लिए यह चेतावनी है जागरण संवाददाता, हावड़ा : डीजे से निकलने वाली उच्च आवाज सीधे हृदय पर आघात करती है। इससे लोगों की मौत भी हो सकती है। चिकित्सकों के इस चेतावनी को नजरअंदाज कर डीजे के उच्च आवाज पर नृत्य करने के दौरान एक व्यक्ति की हृदयघात होने से मौत हो गई। मृतक का नाम शेख राजा(40) बताया गया है। यह घटना मंगलवार की रात जेबीपुर थानांतर्गत बेले प्रतापपुर में हुई।

जानकारी के अनुसार इलाके में एक शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान लोगों को भोजन भी कराया जा रहा था। भोजन करने के उपरांत इलाके के कुछ युवकों ने नृत्य करने की योजना बनाई। नृत्य करने में माहिर शेख राजा से लोगों ने नृत्य करने का आग्रह किया। लोगों के आग्रह से वह काफी उच्च डीजे की आवाज पर नाचने लगा। बताया गया है कि नाच करने के कुछ ही देर में वह जमीन पर गिर पड़ा। पहले तो लोगों को समझ में नही आया। उसे उठता नही देखकर लोग उसकी मदद के लिए आगे बढ़े तो देखे कि वह अचेत हो गया था। इसके बाद लोग उसे लेकर स्थानीय अस्पताल में पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि हृदयघात से उसकी मौत हो गई है। उसकी मौत की खबर से इलाके में बज रही शहनाई को रोक दिया गया। शेख राजा की मौत के बाद से इलाके में मातम पसरा है। गौरतलब है कि चिकित्सकों के चेतावनी को नजरअंदाज कर डीजे बजाने वालों के लिए यह एक सबक और चेतावनी दोनो है।

chat bot
आपका साथी