जिला कृषि पदाधिकारी ने किया गुदड़ी प्रखंड का दौरा

संवाद सूत्र, सोनुवा : जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र किशोर ने बुधवार को गुदड़ी एवं गोईलकेरा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Dec 2017 12:51 AM (IST) Updated:Fri, 08 Dec 2017 12:51 AM (IST)
जिला कृषि पदाधिकारी ने किया गुदड़ी प्रखंड का दौरा
जिला कृषि पदाधिकारी ने किया गुदड़ी प्रखंड का दौरा

संवाद सूत्र, सोनुवा : जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र किशोर ने बुधवार को गुदड़ी एवं गोईलकेरा प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गोईलकेरा प्रखंड के गुलरुवां में गांव में लोगों द्वारा की जा रही संतरा की खेती को देखा। संतरा की खेती कर रहे किसानों के साथ बात की एवं उन्हें प्रोत्साहित किया। इसके बाद डीएओ गुदड़ी प्रखंड के गुदड़ी, बिरकेल, देवां, लोढ़ाई समेत कई गांवों में पहुंचे। गांवों में ग्रामीणों द्वारा की गई चना, सरसों आदि की खेती को देखा। उन्होंने गांव के किसानों से बात कर लंबे समय से खाली पड़ी बंजर जमीन की जानकारी ली। किसानों को इस जमीन पर खेती शुरू करने को कहा। बताया कि इस बंजर जमीन पर खेती शुरू करने पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 25 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। किसानों को सरसों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए बताया कि इसमें उन्हें प्रति हेक्टेयर 1800 रुपये मिलेंगे। मौके पर कृषक मित्र सुधीर ¨सह चम्पिया एवं अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी