ममता के साथ कांग्रेस विधायक दल की बैठक स्थगित

बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के बाद पहली बार ममता बनर्जी कांग्रेस विधायक दल से मिलने वाली थीं, लेकिन ऐसा हो न सका। आगामी शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे राज्य सचिवालय में निर्धारित बैठक को कांग्रेस विधायक दल ने अगले हफ्ते तक टाल दिया।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 21 May 2015 01:07 AM (IST) Updated:Thu, 21 May 2015 01:12 AM (IST)
ममता के साथ कांग्रेस विधायक दल की बैठक स्थगित

जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के बाद पहली बार ममता बनर्जी कांग्रेस विधायक दल से मिलने वाली थीं, लेकिन ऐसा हो न सका। आगामी शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे राज्य सचिवालय में निर्धारित बैठक को कांग्रेस विधायक दल ने अगले हफ्ते तक टाल दिया। इस बात की जानकारी कांग्रेस विधायक दल के नेता मोहम्मद सोहराब ने दी।

दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दलील स्वरुप कहा कि निकाय चुनाव के बाद कई निकाय क्षेत्रों में बोर्ड गठन का काम अभी चल रहा है और विधायक व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि बैठक शुक्रवार को डेढ़ बजे प्रस्तावित थी जिसे अगले सप्ताह करने के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठी सौंप दी गई है। अधीर ने आगे कहा कि शुक्रवार को पुलिस बजट पर चर्चा होनी है और इस दौरान उन्हें बोलने का मौका भी मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायकों की शिकायत सुनने वाली थीं। कांग्र्रेसी विधायकों का कहना है कि राज्य में कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन लचर होती जा रही है। साथ ही इनका आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस समर्थकों की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस की ओर से कटवा से विधायक रविंद्रनाथ चटर्जी पर बीते महीने हुए हमले को भी आधार बनाया गया है। इसी मुद्दे को विधानसभा में उठाया गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बैठक निर्धारित की गई।

बताते चलें कि बीते साल जून में माकपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इसी तरीके की शिकायत की थी जिसके बाद माकपा कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना में अप्रत्याशित कमी देखी गई थी।

chat bot
आपका साथी