जलजमाव देख बिफरीं मुख्यमंत्री, रेल-मेट्रो रेल को कोसा

शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से महानगर समेत राज्यभर के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव की स्थिति है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 10:00 AM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 10:00 AM (IST)
जलजमाव देख बिफरीं मुख्यमंत्री, रेल-मेट्रो रेल को कोसा
जलजमाव देख बिफरीं मुख्यमंत्री, रेल-मेट्रो रेल को कोसा

जागरण संवाददाता, कोलकाता : शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से महानगर समेत राज्यभर के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव की स्थिति है। इस बीच अपने एक बोरो चेयरमैन के बेटे की शादी में पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इलाके में जलजमाव देखकर बिफर गईं। उन्होंने जलजमाव के लिए सीधे रेलवे और मेट्रो रेल को जिम्मेदार ठहराते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शुक्रवार को राज्य सचिवालय नवान्न से निकलकर सीधे 13 नंबर बोरो के चेयरमैन सुशांत घोष उर्फ बूआ घोष के घर उनके बेटे-बहू को आर्शीवाद देने पहुंची थीं। इलाके में प्रवेश करते ही उनकी नजर जलजमाव और लोगों को हो रही परेशानी पर पड़ी। यह देख मुख्यमंत्री बिफर गई और रेलवे और मेट्रो रेल प्रबंधन को दोषी ठहराते हुए कई आरोप लगा डाले। उन्होंने कहा कि रेलवे से रेल ब्रिज की अनुमति नहीं मिल रही है। लंबे समय से मेट्रो रेल का काम चल रहा है। इसी कारण इलाके में इतना जलजमाव हुआ है।

chat bot
आपका साथी