तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में संघर्ष, 15 से ज्यादा घायल, कई पुलिसकर्मी भी बने हमले का शिकार

दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग इलाके के गोलाबाड़ी में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में हुए संघर्ष में दोनों पक्ष के कम से कम 15 लोग जख्मी हो गए। खबर पाकर मौके पर पहुंचे कई पुलिसकर्मी भी उनके हमले का शिकार बने।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:43 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:43 PM (IST)
तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में संघर्ष, 15 से ज्यादा घायल,  कई पुलिसकर्मी भी बने हमले का शिकार
कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग इलाके के गोलाबाड़ी में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में हुए संघर्ष में दोनों पक्ष के कम से कम 15 लोग जख्मी हो गए। खबर पाकर मौके पर पहुंचे कई पुलिसकर्मी भी उनके हमले का शिकार बने। कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों तरफ से जमकर गोलियां चलीं और बमबाजी हुई। इस बीच स्थानीय तृणमूल नेतृत्व ने इसे पार्टी के दो गुटों की लड़ाई मानने से इन्कार किया है।

उसका कहना है कि इसमें पार्टी का कोई शामिल नहीं था। इसके पीछे बदमाशों का हाथ है। वारदात के बाद घटनास्थल से बड़ी संख्या में आगनेयास्त्र बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक राहत सामग्रियों के वंटन को लेकर तृणमूल के दो गुटों में संघर्ष छिड़ा, जिसके कारण गोलाबाड़ी इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। खबर पाकर विशाल संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसपर दोनों पक्षों ने उनपर भी गोलियों व बमों से हमला कर दिया। गौरतलब है कि इस इलाके में अक्सर संघर्ष की घटनाएं होती रहती हैं।

chat bot
आपका साथी