बच्चा चोर के संदेह में महिला की पिटाई

बच्चा चोर के संदेह में एक महिला की सामूहिक पिटाई का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 02:00 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 06:37 AM (IST)
बच्चा चोर के संदेह में महिला की पिटाई
बच्चा चोर के संदेह में महिला की पिटाई

नदिया : बच्चा चोर के संदेह में एक महिला की सामूहिक पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना कृष्णानगर के पानीहाटी पंचायत अंतर्गत राधाकांतपुर ग्राम में घटी। महिला को पीटे जाने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व उसे अस्पताल में ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर एक महिला दो बच्चियों को लेकर रेलवे लाइन से जा रही थी। महिला के साथ बच्चियों को देखकर लोगों को संदेह हुआ। लोग महिला को पकड़कर उससे पूछताछ करने लगे लेकिन वह कुछ भी स्पष्ट नही बता सकी। इसके बाद लोग उसकी पिटाई करने लगे। सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर उसे उद्धार कर अस्पताल ले गई। प्राथमिक इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला विक्षिप्त है। उसके साथ रही दोनों बच्चियों ने अपना नाम बैशाखी और गांधी बताया। दोनों की उम्र 10 वर्ष के करीब है। बच्चियों ने घर का पता नदिया जिले के बेथुआडही के बेलतल्ला बताया है। फिलहाल पुलिस उनके परिजनों की तलाश कर रही है। पुलिस पूछताछ में इस बात का पता नहीं चल सका है कि बच्चियां महिला के साथ क्यों थी? दोनों कहां जा रहे थे?

chat bot
आपका साथी