उत्सव की तरह मनाया गया चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

चौथा अतंरराष्ट्रीय योग दिवस शहर मुख्यालय और आस-पास के क्षेत्रों में गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 10:55 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 04:12 PM (IST)
उत्सव की तरह मनाया गया चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
उत्सव की तरह मनाया गया चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। चौथा अतंरराष्ट्रीय योग दिवस शहर मुख्यालय और आस-पास के क्षेत्रों में गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

सीआरपीएफ मुख्यालय तथा एसएसबी मुख्यालय पर सामूहिक योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जवानों के साथ ही साथ अन्य लोगों ने भी भाग लिया। इसी तरह कई संस्थाओं की ओर से भी योग शिविर आयोजित किये गए।

जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग से संबंधित क्रियाएं की। इतना ही नहीं लोगों को योग से होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। योग करने वालों में स्त्री-पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। इस मौके पर कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।

chat bot
आपका साथी