कोलकाता के दुर्गा पूजा में होगी ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ की चर्चा, ऐसा होगा मां का मुकुट

दशकों तक लोगों के दिलों पर राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की चर्चा इस बार कोलकाता के दुर्गापूजा में दिखेगी। मां दुर्गा का हीरे से जड़े मुकुट की डिजाइन महारानी एलिजाबेथ की याद दिलाएगा। तैयार किया जा रहा है मां का ऐसा मुकुट।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 10 Sep 2022 06:18 PM (IST) Updated:Sat, 10 Sep 2022 06:18 PM (IST)
कोलकाता के दुर्गा पूजा में होगी ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ की चर्चा, ऐसा होगा मां का मुकुट
बंगाल में दुर्गापूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही। सांकेतिक तस्‍वीर।

कोलकाता , राज्य ब्यूरो। Durga Puja of Bengal 2024:  बंगाल में दुर्गापूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। यूनेस्को ने कोलकाता की दुर्गापूजा को सांस्कृतिक विरासत घोषित किया है। इस बीच, इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गत गुरुवार को  निधन हो गया। इसके साथ ही ब्रिटेन के शासनकाल का सबसे लंबा अध्याय समाप्त हो गया लेकिन दशकों तक लोगों के दिलों पर राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की चर्चा इस बार कोलकाता के दुर्गापूजा में दिखेगी। मां दुर्गा का हीरे से जड़े मुकुट की डिजाइन महारानी एलिजाबेथ की याद दिलाएगा। महारानी के ताज की तर्ज पर फैशन डिजाइनर प्रियंका मल्लिक देवी दुर्गा के मुकुट का डिजाइन तैयार कर रही हैं।

उत्तर कोलकाता के गौरीबेरिया सार्वजनिन दुर्गोत्सव ओ प्रदर्शनी की दुर्गापूजा में देवी दुर्गा की प्रतिमा में महारानी एलिजाबेथ की भी झलक दिखेगी। गौरीबेरिया सार्वजनिन दुर्गोत्सव ओ प्रदर्शनी के संंयुक्त सचिव मंता मिश्रा ने कहा- 'हमने अपनी पूजा को खास बनाने के लिए हुगली जिले की रहने वाली फैशन डिजाइनर प्रियंका मल्लिक के साथ करार किया है, जिन्होंने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए ताज डिजाइन किया था।' प्रियंका मल्लिक ने कहा- 'कुल दो ताज बनाया जा रहा है। दोनों ताज अलग होंगे। इस पर नीलम की नीली प्रतिकृति के साथ हीरे के कटे हुए पत्थरों का उपयोग किया जाएगा। मैं ब्रह्मांड की सुंदरता और दिव्य शक्ति का मेल करना चाहती हूं। ताज पहनने वाली ब्रह्मांड की सबसे शक्तिशाली आदिशक्ति हैं। मैं नीले हीरे के चारों ओर तीन तितलियां लगाऊंगी।' प्रियंका हुगली के बदिनान गांव में अपनी कार्यशाला से काम करती हैं।

chat bot
आपका साथी