आदिवासी समुदाय के भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पेड़ से लटकता मिला शव

जागरण संवाददाता कोलकाता पश्चिम मेदिनीपुर जिलातर्गत दातन के संतोषपुर में शुक्रवार को भाज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 09:29 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 09:29 AM (IST)
आदिवासी समुदाय के भाजपा कार्यकर्ता की हत्या  पेड़ से लटकता मिला शव
आदिवासी समुदाय के भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पेड़ से लटकता मिला शव

जागरण संवाददाता, कोलकाता : पश्चिम मेदिनीपुर जिलातर्गत दातन के संतोषपुर में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता पाया गया। मृतक का नाम बरसा हासदा है। भाजपा का दावा है कि बरसा आदिवासी समुदाय से उनका सक्रिय कार्यकर्ता था जिसकी बेरहमी से हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया गया। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल के गुंडों ने उनके इस कार्यकर्ता की हत्या की है। इस घटना पर प्रदेश भाजपा ने ट्वीट कर सवाल उठाते हुए कहा है, तृणमूल कांग्रेस शासित इस राज्य में इस तरह क्रूर राजनीतिक हत्याओं पर उदारवादी अब तक चुप क्यों हैं? यदि यह भाजपा शासित राज्य होता तो क्या वे इतने चुप होते? भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया है कि तृणमूल के गुंडों का यह काम है। डर पैदा करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। मुकुल राय ने कहा, आतंक फैलाना तृणमूल का हमेशा से राजनीतिक मंत्र रहा है, जो कि बेहद शर्म की बात है। ममता बनर्जी के शासनकाल में बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। लोकतंत्र के लिए भाजपा लगातार आंदोलन कर रही है। बताया गया है कि अगस्त में 19 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता का शव पश्चिम मिदनापुर जिले के पिंगला में पेड़ से लटका पाया गया था। मृतक के परिवार वालों ने हत्या के लिए तृणमूल काग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था। पिंटू मन्ना (19) के रूप में पहचाने जाने वाला यह भाजपा कार्यकर्ता पिंगला के नारंगडीह का निवासी था। सितंबर में, बीरभूम जिले के नानूर थानान्तर्ग तहत रामकृष्णपुर गांव में हमलावरों द्वारा एक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता स्वरूप गोराई को गोली मार दी गई थी। तब भी भाजपा ने हमले के लिए तृणमूल को दोषी ठहराया था। गंभीर रूप से घायल गोराई की दो दिन एक अस्पताल में मौत हो गई। अगस्त में बीरभूम जिले में उपद्रवियों द्वारा बम फेंकने के बाद 50 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता की मृत्यु हो गई थी। मृतक दलू शेख भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताया गया था। स्थानीय वाशिंदों का आरोप था शेख की हत्या करने वाले बदमाश तृणमूल के थे। इस मुद्दे पर भाजपा के महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को समय-समय पर तृणमूल कैडर द्वारा साजिश के तहत निशाना बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी