West Bengal : भाजपा कार्यकर्ता की मां को पीटने के बाद पेशाब पिलाने का आरोप

मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के दांतन में भाजपा कार्यकर्ता की वृद्ध मां को पीटने के बाद पेशाब पिलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 02:34 PM (IST) Updated:Wed, 04 Dec 2019 02:34 PM (IST)
West Bengal : भाजपा कार्यकर्ता की मां को पीटने के बाद पेशाब पिलाने का आरोप
West Bengal : भाजपा कार्यकर्ता की मां को पीटने के बाद पेशाब पिलाने का आरोप

खड़गपुर, जागरण संवाददाता। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के दांतन में भाजपा कार्यकर्ता की वृद्ध मां को पीटने के बाद पेशाब पिलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक दांतन के बांसकोनी और घोलाई आदि इलाकों में पिछले कई दिनों से टीएमसी व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी की स्थिति है। कुछ दिन पहले घोलाई में हुए राजनैतिक संघर्ष में टीएमसी के सात समर्थक जख्मी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जिनमें पीड़ित महिला का बेटा भी शामिल है।

प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती पीड़िता ने कहा कि बेटे के जेल में होने से घर में केवल वो और उनकी बहू थी। सोमवार की रात 10 बजे कुछ महिलाओं समेत टीएमसी समर्थकों ने उनके घर पर हमला कर दिया और उनकी बहू समेत दोनों को बाहर निकाल कर पीटा। इससे भी जी नहीं भरा तो उसे पेशाब पीने पर मजबूर किया गया। पूरी रात वो घर के बाहर पड़ी रही।

मंगलवार की सुबह पुलिस की सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर टीएमसी जिलाध्यक्ष अजीत माईती ने आरोपों को पूरी तरह से गलत बताते हुए सिरे से खारिज किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष समित दास ने कहा कि शिकायत मिली है। बुधवार को वे नेताओं के साथ पीड़ित से मिलने दांतन जाएंगे। इसके बाद मामले पर बयान दिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी