बंगाल के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी, योगी, मिथुन समेत कई नेताओं के नाम शामिल

Bengal Assembly Elections 2021 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश भाजपा के सभी प्रमुख नेताओं को जगह दी गई है। बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 12:58 PM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 08:52 PM (IST)
बंगाल के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी, योगी, मिथुन समेत कई नेताओं के नाम शामिल
बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। Bengal Assembly Elections 2021: बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल को बेताब भाजपा ने पहले चरण के लिए बुधवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे टॉप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम हैं। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा समेत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन व अन्य प्रमुख नेताओं को जगह मिली है।

हाल में कोलकाता में प्रधानमंत्री की ब्रिगेड रैली के दौरान भाजपा में शामिल होने वाले दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी सूची में है जो पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। सूची में शामिल अन्य लोगों में बांग्ला अभिनेता यश दासगुप्ता व हीरेन चटर्जी समेत हाल में भाजपा में शामिल हुईं बांग्ला अभिनेत्री पायल सरकार एवं अभिनेत्री श्रावंती चटर्जी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। बंगाल से दो केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो एवं देवश्री चौधरी का भी इसमें नाम हैं। सूची में बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय, राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, शिवप्रकाश, अरविंद मेनन, आइटी सेल के हेड अमित मालवीय, राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली, सांसद लॉकेट चटर्जी से लेकर हाल में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी व राजीव बनर्जी के नाम भी शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश भाजपा के सभी प्रमुख नेताओं को जगह दी गई है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मनसुख भाई मंडाविया, फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद मनोज तिवारी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, जुवेल ओराम का नाम भी शामिल है। यानी कुल 40 स्टार प्रचारकों में केंद्रीय नेताओं के साथ बंगाल में लोकप्रिय चेहरों को भी मैदान में उतारा गया है। बंगाल में रह रहे बिहार-यूपी के मतदाताओं को खींचने के लिए जहां सांसद मनोज तिवारी भी प्रचार करेंगे तो महाभारत सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं भाजपा नेता रूपा गांगुली भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी