भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी के विरोध में थाने के सामने भाजपाईयों का प्रदर्शन

नैहट्टी नगरपालिका के आठ नंबर वार्ड के भाजपा पार्षद को गिरफ्तार करने के विरोध में शुक्रवार रात नैहट्टी के शहरी अंचल में तनाव फैल गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 02:00 PM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 02:00 PM (IST)
भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी के विरोध में थाने के सामने भाजपाईयों का प्रदर्शन
भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी के विरोध में थाने के सामने भाजपाईयों का प्रदर्शन

संवाद सूत्र, बैरकपुर : नैहट्टी नगरपालिका के आठ नंबर वार्ड के भाजपा पार्षद को गिरफ्तार करने के विरोध में शुक्रवार रात नैहट्टी के शहरी अंचल में तनाव फैल गया। भाजपाईयों ने देर रात तक थाने के सामने प्रदर्शन किया। खबर पाकर भाजपा सासद अर्जुन सिंह तथा डीसीपी वन अजय ठाकुर थाना पहुंचे। सासद ने थाने के अधिकारियों से बातचीत की। गिरफ्तारी और पुलिस की ज्यादती के प्रतिवाद में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्याणी एक्सप्रेसवे पर पथावरोध किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामकृष्ण सिनेमा हाल मोड़ अंचल में दो गुटों के बीच मारपीट हुई, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। उन सभी को नैहट्टी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी लोगों में पार्षद के दो समर्थक शामिल थे। उन्हें देखने भाजपा पार्षद अस्पताल पहुंचे थें। तृणमूल समर्थक उमेश उर्फ काउ के शराब के अड्डे पर मारपीट हुई, जिसमें काउ भी गंभीर रुप से जख्मी हुआ है। अर्जुन सिंह का आरोप है कि काउ तृणमूल आश्रित बदमाश है। वह अवैध शराब बेचता है। गणेश दास इसके खिलाफ थे। शुक्रवार शाम भाजपा सासद व गणेश दास के नेतृत्व में भाजपा का जुलूस निकला था। उसी को लेकर रात में काउ के लोगों ने भाजपा कर्मियों पर हमला किया। भाजपा कर्मियों ने हमले का प्रतिरोध किया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। अर्जुन सिंह का आरोप है कि तृणमूल नेताओं के इशारे पर भाजपा पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गणेश दास को घटनास्थल से पकड़ा गया है, जबकि चश्मदीदों के मुताबिक उन्हें अस्पताल से गिरफ्तार कर लाया गया तथा नैहट्टी के बदले दूसरे थाने में रखा गया। अपने पार्षद को थाने में नही पाकर भाजपा के कार्यकर्ता गुस्सा से उबल पड़े। तृणमूल नेताओं का आरोप है कि नैहट्टी के तृणमूल विधायक, नपा प्रधान सहित अन्य नेताओं को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाकर गणेश दास सोशल मीडिया में दुष्प्रचार कर रहा है। पार्षद के समर्थकों ने काउ और उनके साथियों पर हमला किया। बीयर की बोतल काउ के सिर पर तोड़कर उस बोतल से जानलेवा वार किया गया है। आशकाजनक हालत में उनका इलाज कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी