बंगाल में भाजपा की 57 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन कमेटी गठित

बंगाल में इस साल होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए भाजपा जोरशोर से तैयारियों में जुटी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Feb 2020 08:54 PM (IST) Updated:Thu, 06 Feb 2020 08:54 PM (IST)
बंगाल में भाजपा की 57 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन कमेटी गठित
बंगाल में भाजपा की 57 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन कमेटी गठित

जागरण संवाददाता, कोलकाता : बंगाल में इस साल होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए भाजपा जोरशोर से तैयारियों में जुटी हुई है। सांगठनिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को पार्टी की चुनाव प्रबंधन कमेटी की घोषणा की। 57 सदस्यों को लेकर इस कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में दिलीप घोष का नाम शीर्ष पर है। उसके बाद राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा का नाम है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय को चुनाव प्रबंधन कमेटी का संयोजक बनाया है जबकि प्रदेश भाजपा महासचिव संजय सिंह को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। सांसद व केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी, बाबुल सुप्रियो, एसएस अहलूवालिया, डॉ. सुभाष सरकार, जॉन बारला, डॉ. जयंत राय, राजू बिष्ट, निशिथ कुमार प्रमाणिक, डॉ. सुकांत मजुमदार, खगेन मुर्मू, जगन्नाथ सरकार, शांतनु ठाकुर, अर्जुन सिंह, लॉकेट चटर्जी, कुनार हेमब्रम, ज्योतिर्मय सिंह मेहता, सौमित्र खां, रूपा गांगुली, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विश्वप्रिय रायचौधरी, महासचिव प्रताप बनर्जी, सायंतन बसु, राजू बनर्जी, रथिन बोस, संगठन महासचिव सुब्रत चटर्जी, अमिताभ चक्रवर्ती, विधायक सब्यसाची दत्ता, स्वाधीन सरकार, आशीष विश्वास, नीरज तमांग जुंबा, जयेल मुर्मू, विल्सन चंपाप्रमारी, देवेंद्र नाथ राय, दुलाल बोर, विश्वजीत दास, शुभ्रांशु राय, पवन सिंह, सुनील सिंह, तुषार कांति भट्टाचार्य सहित 57 सदस्य शामिल हैं। रितेश तिवारी को श्रीरामपुर का प्रभार दिया गया है। गौतम चौधरी को कोलकाता जोन का संयोजक बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी